WiFi यूजर्स के लिए Jio लाया 369 रुपये वाला सस्ता प्लान, सस्ते में 84 दिन तक नंबर रहेगा एक्टिव
Published by : Shivani Shah Updated At : 20 Jan 2026 8:36 AM
जियो रिचार्ज प्लान
Jio Recharge Plan: देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio अपने यूजर्स को 400 रुपये से कम में 84 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और मैसेजिंग का भी फायदा यूजर्स को मिलेगा.
Jio Recharge Plan: अगर आपके घर में WiFi कनेक्शन लगा है और आप एक ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जो सस्ते में आपके नंबर को ज्यादा दिनों तक एक्टिव रखे, जिसमें डेटा न के बराबर बस काम चलाऊ हो, लेकिन कॉलिंग की सुविधा मिले, तो फिर ये खबर आपके लिए है. देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio ने अपने पोर्टफोलियो में एक नया 84 दिनों वाला प्लान एड किया है, जो बजट यूजर्स के लिए बड़े ही काम का है. जियो ने अपने इस नये प्लान की कीमत 369 रुपये रखी है. आइए जानते हैं इस प्लान में आपको क्या-क्या बेनिफिट्स मिलेगा.
जियो का 369 रुपये वाला प्लान
इस नये प्लान में यूजर्स को कंपनी 84 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं. यानी कि जियो के अलावा किसी दूसरे नेटवर्क पर भी आप जितनी चाहे उतनी बात कर सकते हैं. वहीं, इस प्लान में फ्री मैसेजिंग का फायदा मिलेगा. हर 28 दिन के लिए इस प्लान में 300 फ्री SMS कंपनी दे रही है. ऐसे में 84 दिनों के हिसाब से पूरे 900 फ्री SMS. डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में टोटल 42GB डेटा मिलेगा. यानी कि हर दिन 0.5GB डेटा का ही आप इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, अन्य बेनिफिट्स में JioTV और JioSaavn का फ्री एक्सेस मिलेगा.

किसके लिए अच्छा ऑप्शन है ये प्लान?
जियो का ये नया 369 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा है, जो WiFi यूजर हैं, जिन्हें सस्ते में अपने नंबर को एक्टिव रखना है या फिर जिन्हें सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग से मतलब है. ऐसे में 400 रुपये से कम में यूजर्स अपना नंबर 84 दिनों तक एक्टिव रख सकते हैं और कॉलिंग-मैसेजिंग का फायदा उठा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 349 रुपये में 18 महीने तक फ्री Google Gemini और 2TB गूगल स्टोरेज, Jio के जबरदस्त ऑफर को ऐसे करें क्लेम
यह भी पढ़ें: Jio रिचार्ज के साथ Netflix फ्री, जानिए कितनी है कीमत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










