349 रुपये में 18 महीने तक फ्री Google Gemini और 2TB गूगल स्टोरेज, Jio के जबरदस्त ऑफर को ऐसे करें क्लेम

Updated at : 20 Jan 2026 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
349 रुपये में 18 महीने तक फ्री Google Gemini और 2TB गूगल स्टोरेज, Jio के जबरदस्त ऑफर को ऐसे करें क्लेम
गूगल जेमिनी जियो ऑफर

Jio Free 2TB Google Storage Offer: अगर आप जियो यूजर हैं, तो आप 349 रुपये के प्लान में फ्री गूगल जेमिनी के साथ-साथ 2TB गूगल स्टोरेज का फायदा उठा सकते हैं. जानिए यहां इस ऑफर को क्लेम करने का तरीका.

विज्ञापन

Jio Free 2TB Google Storage Offer: अगर आप कम कीमत में गूगल स्टोरेज और AI टूल्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो फिर Jio का 349 रुपये वाला प्लान आपके लिए जबरदस्त डील साबित हो सकता है. इस प्लान में कंपनी यूजर्स को 18 महीने के लिए Google Gemini के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ 2TB फ्री Google स्टोरेज का फायदा दे रही है. इतना ही नहीं, इस प्लान में आपको गूगल के कई सारे प्लेटफॉर्म्स का फ्री एक्सेस मिलेगा और साथ में कई सारे बेनिफिट्स भी मिलेंगे. जैसे अनलिमिटेड 5G डेटा, JioHotstar और 2 महीने के लिए JioHome का फ्री ट्रायल कनेक्शन. ऐसे में अगर आप भी इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो यहां जानिए कैसे क्लेम कर सकते हैं फ्री Google Gemini और 2TB फ्री Google स्टोरेज.

क्या है जियो का 349 रुपये वाले प्लान की खासियत?

Jio का 349 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस दौरान आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और रोजाना 2GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं. वहीं, अगर आप जियो के 5G यूजर हैं, तो आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. यानी कि बिना डेटा लिमिट की टेंशन लिए आप जितना चाहे उतना डेटा यूज कर सकते हैं.

जियो का 349 रुपये वाला प्लान

349 रुपये में मिलेंगे ये बेनिफिट्स

इस प्लान में कंपनी कई सारे बेनिफिट्स भी ऑफर कर रही है. जैसे-

  • 2 महीने के लिए JioHome कनेक्शन का फ्री ट्रायल
  • 3 महीने के लिए JioHotstar (मोबाइल/टीवी) सब्सक्रिप्शन
  • फ्री Jio TV और 50GB JioAICloud स्टोरेज
  • 18 महीनों के लिए Google Gemini AI Pro

कैसे मिलेगा फ्री 2TB गूगल स्टोरेज?

Google Gemini AI Pro ऑफर के साथ-साथ जियो अपने यूजर्स को फ्री में गूगल के कई सारे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी दे रहा है. इसमें Google Gemini AI Pro, 2TB Google One Cloud Storage, Veo 3.1, NotebookLM, Google Workspace और Nano Banana प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं. ऐसे में आप इन प्लेटफॉर्म्स का फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें Jio ने Google के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत जियो अपने यूजर्स को 349 और उसके ऊपर की कीमत वाले अनलिमिटेड 5G डेटा वाले प्लान्स में Google Gemini AI Pro ऑफर दे रहा है.

जियो का गूगल ऑफर

कैसे क्लेम कर सकते हैं फ्री स्टोरेज?

  • फ्री स्टोरेज और गूगल जेमिनी को फ्री में क्लेम करने के लिए सबसे पहले MyJio ऐप डाउनलोड कर लें.
  • डाउनलोड करने के बाद अपने जियो नंबर से लॉगिन कर लें. (ध्यान रहे जियो सिम आपके फोन में ही इन्सर्ट हो.)
  • ऐप में लॉगिन करने के बाद आपको होमपेज पर ही गूगल स्टोरेज क्लेम करने का ऑप्शन आ जाएगा उस पर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद Gmail id कन्फर्म करने का ऑप्शन आएगा, उस पर क्लिक कर दें. (अगर आपका Gmail MyJio अकाउंट से लिंक नहीं है, तो आपको पहले अपना जीमेल लिंक करना होगा.)
  • कन्फर्म करते ही आपको 2TB फ्री स्टोरेज 18 महीने के लिए मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: Jio रिचार्ज के साथ Netflix फ्री, जानिए कितनी है कीमत

यह भी पढ़ें: ये है Jio का सबसे दमदार प्लान: सालभर डेटा, कॉलिंग और ₹35,000 का गिफ्ट

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola