सस्ते में चाहिए अनलिमिटेड 5G का मजा? Jio का यह प्लान 200 रुपये से भी सस्ता

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 09 Sep 2025 7:51 PM

विज्ञापन

Jio Recharge Plans: अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डेटा, जानें पूरी डिटेल

Jio Recharge Plans: Reliance Jio ने ₹198 का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जिसमें रोज़ 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और Jio ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है. जानें इसके फायदे और तुलना ₹349 प्लान से

विज्ञापन

Jio Recharge Plans: भारतीय टेलीकॉम मार्केट में जब भी किफायती रिचार्ज प्लान्स की बात होती है तो Jio का नाम सबसे पहले आता है. कंपनी लगातार ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नए और बजट-फ्रेंडली प्रीपेड प्लान्स लॉन्च करती रहती है. हाल ही में Jio ने ₹198 का नया रिचार्ज प्लान पेश किया है, जो कम वैलिडिटी में हाई डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G इंटरनेट की सुविधा देता है. आइए जानते हैं इस प्लान की पूरी डिटेल और इसकी तुलना Jio के दूसरे पॉपुलर प्लान्स से.

Jio ₹198 प्लान में क्या मिलता है?

डेटा बेनिफिट्स: रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा यानी कुल 28GB (14 दिन)

वैलिडिटी: 14 दिन

कॉलिंग: सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड

SMS: रोज़ाना 100 SMS

OTT एक्सेस: JioTV, JioCinema (क्लासिक वर्ज़न) और JioCloud

5G यूज़र्स के लिए खास ऑफर: योग्य ग्राहकों को अनलिमिटेड ट्रू 5G डेटा

किसके लिए है ये प्लान?

यह प्लान उन ग्राहकों के लिए खास है जो कम अवधि के लिए हाई डेटा प्लान चाहते हैं. अगर आप यात्रा पर हैं, अल्पकालिक इंटरनेट की जरूरत है या लंबी वैलिडिटी वाले प्लान में निवेश नहीं करना चाहते, तो यह प्लान आपके लिए सही विकल्प है.

Jio ₹198 बनाम ₹349 प्लान: कौन सा बेहतर?

Jio के ₹198 और ₹349 प्लान की तुलना करने पर दोनों में डेटा, कॉलिंग, SMS और OTT सेवाएं समान मिलती हैं- जैसे कि प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS और JioTV, JioCinema व JioCloud की सुविधा. फर्क सिर्फ वैलिडिटी का है: ₹198 प्लान 14 दिन के लिए है, जबकि ₹349 प्लान पूरे 28 दिन की वैधता के साथ आता है. यदि आप ₹198 वाला प्लान दो बार रिचार्ज करते हैं तो कुल खर्च ₹396 हो जाता है, जबकि ₹349 में ही आपको समान सुविधाएं पूरे 28 दिन तक मिल जाती हैं. इस तरह देखा जाए तो ₹349 वाला प्लान लंबे समय के लिए ज्यादा किफायती और सुविधाजनक साबित होता है.

349 रुपये के प्लान में मिल रहा 3000 का फायदा, Unlimited डेटा से लेकर 1 महीने का रिचार्ज भी FREE

Jio का 84 दिनों वाला प्लान लूट रहा महफिल, सस्ते दाम में दे रहा अनलिमिटेड फायदे

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola