Jio Recharge Plan: ₹350 से भी कम में जियो के ये 5 जबरदस्त प्लान्स, एक में तो कूट-कूट कर भरे हैं ऑफर्स

Published by : Ankit Anand Updated At : 04 Oct 2025 11:56 AM

विज्ञापन

Jio Recharge Plan Under rs 350: चेक करें जियो के 5 धांसू प्लान्स

Jio Recharge Plan: टेलीकॉम कंपनी जियो अपने यूजर्स के लिए कई रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. कंपनी अब मात्र 198 रुपये से शुरू होने वाले प्रीपेड डेटा प्लान्स दे रही है, जिनमें आपको भरपूर डेटा और लंबी वैलिडिटी मिलती है. आज हम आपको जियो के वे 5 प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत 350 रुपये से भी कम है. आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Jio Recharge Plan Under ₹350: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो अपने सस्ते और दमदार प्लान्स के लिए जानी जाती है. कंपनी अपने यूजर्स के लिए कई रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है.  चाहे सस्ते प्लान्स हो या महंगे, सारे प्लान्स यूजर्स की जरूरत के हिसाब से तैयार किए गए हैं.

कंपनी अब मात्र 198 रुपये से शुरू होने वाले प्रीपेड डेटा प्लान्स दे रही है, जिनमें आपको भरपूर डेटा और लंबी वैलिडिटी मिलती है. आज हम आपको जियो के वे 5 प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत 350 रुपये से भी कम है. अगर आप भी एक जियो यूजर हैं तो ये प्लान्स आपके बहुत काम आएंगे. आइए एक-एक कर इन प्लान्स पर नजर डालते हैं.

Jio का 198 रुपये वाला प्लान

इस के इस सस्ते प्लान में आपको हर दिन 2GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 14 दिन की है. इसके अलावा आपको इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है. साथ ही, जियो के खुद के ऐप्स जैसे JioTV और JioAICloud की सुविधा भी शामिल की गयी है.

Jio का 239 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में आपको डेली 1.5GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 22 दिन तक रहती है. इसमें आपको Jio TV और JioAICloud का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. साथ ही, इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी मिलती है.

Jio का 299 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में आपको पुरे 28 दिन डेली 1.5GB डेटा मिलेगा. साथ ही Jio TV और JioAICloud की सब्सक्रिप्शन भी इसमें शामिल है. इसके अलावा, इसमें रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा.

Jio का 329 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की भी वैलिडिटी 28 दिन की है और इसमें भी आपको हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है. इसके साथ आपको JioSaavn Pro, Jio TV और JioAICloud की मेंबरशिप भी दी जाएगी. इसमें प्लान में भी आपको डेली 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी.

Jio का 349 रुपये वाला प्लान

जियो का यह प्लान काफी बढ़िया ऑफर्स के साथ आता है. इसमें आपको हर दिन 2GB डाटा मिलता है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है. इसके साथ ही आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिलती है. कंपनी की 9वीं सालगिरह पर इस प्लान में और भी धमाकेदार फायदे दिए जा रहे हैं.

जैसे की Jio Finance पर Jio Gold पर 2% का अतिरिक्त फायदा, JioHome के 2 महीने का फ्री ट्रायल, 3 महीने की JioHotstar सब्सक्रिप्शन और Reliance Digital और Ajio से खास ऑफर्स. इसके अलावा आपको 3 महीने के लिए Zomato Gold, JioSaavan Pro और कई और सब्सक्रिप्शन्स भी मिल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vi का ये प्लान आज करेंगे रिचार्ज, तो साल 2026 तक कर सकेंगे टेंशन फ्री कॉलिंग और स्ट्रीमिंग

यह भी पढ़ें: ₹500 से कम में Airtel के धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola