Jio, Airtel, Vi को चुकानी पड़ी महंगे टैरिफ की कीमत, 1 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने कहा गुडबाय, BSNL ने काटी चांदी

Updated:
विज्ञापन
TRAI Report

TRAI Report

रिलायंस जियो ने 79.69 लाख मोबाइल ग्राहक खो दिये, भारती एयरटेल ने 14.34 लाख ग्राहक और वोडाफोन आइडिया ने 15.53 लाख ग्राहक खोये. बीएसएनएल के वायरलेस ग्राहकों की संख्या मासिक आधार पर 8.49 लाख बढ़ गई.

विज्ञापन

Jio, Airtel, Vodafone Idea को रीचार्ज प्लान महंगा करना भारी पड़ गया है. तीनों निजी कंपनियों को कुल मिलाकर 1 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स का नुकसान हो गया है. वहीं, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के यूजर्स की संख्या बढ़ गई है. निजी टेलीकॉम कंपनियों- रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने सितंबर में कुल मिलाकर एक करोड़ से अधिक मोबाइल ग्राहक खो दिये, जबकि सरकारी स्वामित्व वाली भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने सबको आश्चर्यचकित करते हुए इस दौरान लगभग 8.5 लाख मोबाइल यूजर्स जोड़े हैं. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी मासिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है.

जियो, एयरटेल और वोडा ने कितने ग्राहक खो दिये?

रिलायंस जियो ने पिछले महीने की तुलना में सितंबर में 79.69 लाख मोबाइल ग्राहक खो दिये, भारती एयरटेल ने 14.34 लाख ग्राहक और वोडाफोन आइडिया ने 15.53 लाख ग्राहक खोये. बीएसएनएल के वायरलेस ग्राहकों की संख्या सितंबर में मासिक आधार पर 8.49 लाख बढ़ गई. सितंबर में रिलायंस जियो के वायरलेस ग्राहकों की संख्या 46.37 करोड़, भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 38.34 करोड़, तो वोडाफोन आइडिया के वायरलेस ग्राहकों की संख्या 21.24 करोड़ दर्ज की गई. इस दौरान बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या 9.18 करोड़ हो गई.

जुलाई में 27 प्रतिशत तक बढ़े थे टैरिफ

आपको याद होगा कि जुलाई में तीनों निजी कंपनियों ने मोबाइल दरों में 10-27 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी. हालांकि, बीएसएनएल ने अपने बड़े प्रतिद्वंद्वियों के नक्शेकदम पर चलने से परहेज किया. इसके चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) रॉबर्ट रवि ने हाल ही में निकट भविष्य में शुल्क में वृद्धि से इनकार किया. रवि ने अक्टूबर में संवाददाताओं से कहा, हम स्पष्ट रूप से कह सकते हैं कि हम निकट भविष्य में अपने शुल्क (टैरिफ) में वृद्धि नहीं करने जा रहे हैं.

बीएसएनएल की तकनीक से जुड़ी पहल

दरअसल, बीएसएनएल सक्रिय रूप से ग्राहकों को लुभाने और बाजार हिस्सेदारी वापस पाने की कोशिश कर रही है. कंपनी ने हाल ही में स्पैम ब्लॉकर्स से लेकर स्वचालित सिम कियोस्क और डायरेक्ट-टू-डिवाइस सेवाओं तक कई नयी पेशकश और पहल शुरू की हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्राई के ग्राहक आंकड़ों के अनुसार, ओडिशा को छोड़कर बाकी सभी सर्विस क्षेत्रों में सितंबर, 2024 के दौरान वायरलेस ग्राहकों की संख्या में गिरावट देखी गई.

TRAI New Rule: फर्जी कॉल और एसएमएस पर लगाम लगाएंगे नये नियम, जनवरी तक करना होगा इंतजार

BSNL ने बदल दिया अपना रंग-रूप और पहचान, ‘कनेक्टिंग इंडिया’ नहीं, ‘कनेक्टिंग भारत’ है नया स्लोगन

BSNL बिना सिम और नेटवर्क के देगा कॉलिंग की सुविधा, जानिए क्या है D2D टेक्नोलॉजी

BSNL का नया कलेवर, नये रंग-रूप में लॉन्च की 7 नयी सर्विस

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola