BSNL ने बदल दिया अपना रंग-रूप और पहचान, 'कनेक्टिंग इंडिया' नहीं, 'कनेक्टिंग भारत' है नया स्लोगन

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 Oct 2024 9:44 AM

विज्ञापन

BSNL New Prepaid Plans

BSNL देश में 4जी नेटवर्क लॉन्च करने को तैयार है और इससे पहले कंपनी ने स्पैम-ब्लॉकिंग सॉल्यूशन, वाई-फाई रोमिंग सर्विस, इंट्रानेट टीवी और अन्य सर्विसेज समेत कुल 7 नयी सेवाओं की भी शुरुआत की है.

विज्ञापन

BSNL New Logo , BSNL New Slogan: भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपना एक नया लोगो पेश किया है. कंपनी का यह नया लोगो भरोसे, ताकत और देशव्यापी पहुंच का प्रतीक है. बीएसएनएल देश में 4जी नेटवर्क लॉन्च करने को तैयार है और इससे पहले कंपनी ने स्पैम-ब्लॉकिंग सॉल्यूशन, वाई-फाई रोमिंग सर्विस, इंट्रानेट टीवी और अन्य सर्विसेज समेत कुल 7 नयी सेवाओं की शुरुआत की है. नये लोगो और सर्विसेज का शुभारंभ भारत सरकार के केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने किया है.

5जी संपर्क सेवा भी शुरू

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने कई नयी सेवाएं पेश कीं हैं. इनमें स्पैम ब्लॉकर्स से लेकर स्वचालित सिम कियोस्क और डायरेक्ट-टू-डिवाइस सेवाएं शामिल हैं. बीएसएनएल ने सीडैक के साथ साझेदारी में खनन कार्यों के लिए कम विलंबता वाली 5जी संपर्क सेवा भी शुरू की है. इसमें भारत में निर्मित उपकरणों और बीएसएनएल की प्रौद्योगिकी विशेषज्ञता का लाभ उठाया गया है. संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुल सात नयी सेवाओं की शुरुआत की.

देश के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं, सपनों तथा अपेक्षाओं का प्रतिनिधित्व

बीएसएनएल की नयी सेवाओं का अनावरण करते हुए सिंधिया ने कहा, बीएसएनएल सरकार का एक प्रमुख उद्यम है. एक प्रमुख उद्यम जो हमारे देश के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं, सपनों तथा अपेक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है. सिंधिया ने कहा कि बीएसएनएल वर्षों से विभिन्न उपलब्धियां हासिल करते हुए लोगों की सेवा कर रही है. उन्होंने भरोसा जताया, परिदृश्य प्रतिस्पर्धी तथा समेकित होने पर बीएसएनएल नयी चुनौतियों से पार पा लेगी.

स्वयं का 4जी दूरसंचार ढांचा तैयार किया

सिंधिया ने इसे भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि बीएसएनएल ने अपना स्वयं का 4जी दूरसंचार ढांचा तैयार किया है, जिसे 5जी में बदला जा सकता है. उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि बीएसएनएल प्रौद्योगिकी नवोन्मेषण में सदैव अग्रणी रहेगी. मंत्री ने कहा कि अगले साल के मध्य तक बीएसएनएल के पास 1,00,000 4जी साइट होंगी. उस समय कुछ साइट पर 5जी सेवा होगी.

BSNL Tariff Hike पर आया बड़ा अपडेट, Jio – Airtel वाली गलती नहीं करेगी सरकारी टेलीकॉम कंपनी

BSNL Sixer Plan: 105 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा और बहुत कुछ, देखें सस्ते रीचार्ज प्लान के फायदे

Jio Best 5G Plan: Jio का यह प्लान बना BSNL के लिए मुसीबत, कम दाम में देता है Unlimited 5G Internet

5G कवरेज और डाउनलोड स्पीड में Jio ने मारी बाजी, जानें Airtel, Vi और BSNL का हाल

BSNL Good News: बीएसएनएल यूजर्स को चूना लगाना आसान नहीं, हो गया तगड़ा इंतजाम

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola