BSNL बिना सिम और नेटवर्क के देगा कॉलिंग की सुविधा, जानिए क्या है D2D टेक्नोलॉजी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 12 Nov 2024 11:51 AM
What Is BSNL D2D Technology?
D2D: बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए खास सुविधा लेकर आ रहा है. इसके तहत यूजर्स बिना सिम कार्ड या नेटवर्क के कॉलिंग और मैसेजिंग कर पाएंगे. जानते हैं इस तकनीक के बारे में-
What Is BSNL D2D Technology? भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) यानी बीएसएनएल (BSNL) टेलीकॉम जगत में क्रांति लाने की तैयारी में है. सरकारी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी ने हाल ही में कई नयी सेवाएं पेश की हैं. इनमें से एक है डायरेक्ट टू डिवाइस (Direct to Device) यानी डीटूडी (D2D) है.
D2D तकनीक का कमाल
डीटूडी तकनीक बिना सिम कार्ड के फोन कॉल करने की सुविधा प्रदान करती है, जो सैटेलाइट और मोबाइल नेटवर्क को जोड़ती है. BSNL ने Viasat के साथ साझेदारी में इस सर्विस का डेमो दिखाया. इसमें सैटेलाइट पावर्ड टू-वे मैसेजिंग भी शामिल है. इस सर्विस के तहत BSNL ने 36 हजार किलोमीटर दूर स्थित Viasat के सैटेलाइट से एक कमर्शियल एंड्रॉयड स्मार्टफोन के माध्यम से मैसेज भेजा.
कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में करेगी कमाल
आईफोन और फ्लैगशिप एंड्रॉयड डिवाइसेज के सैटेलाइट मैसेजिंग फीचर की ही तरह सैटेलाइट के जरिये कॉलिंग और मैसेज सर्विस देने वाली डीटूडी सर्विस का उपयोग विशेष रूप से इमरजेंसी स्थितियों, प्राकृतिक आपदाओं और कनेक्टिविटी के कम होने वाले क्षेत्रों में किया जा सकता है. यह सर्विस जमीन, हवा और समंदर पर भी काम करने में सक्षम है और खासकर ग्रामीण इलाकों में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है.
BSNL Good News: बीएसएनएल यूजर्स को चूना लगाना आसान नहीं, हो गया तगड़ा इंतजाम
BSNL 5G की कब होगी शुरुआत? टेलीकॉम मिनिस्टर ने बता दी तारीख
BSNL ने बदल दिया अपना रंग-रूप और पहचान, ‘कनेक्टिंग इंडिया’ नहीं, ‘कनेक्टिंग भारत’ है नया स्लोगन
Jio Airtel के दबदबे वाली टेलीकॉम इंडस्ट्री में बदलाव की कहानी लिख रही BSNL
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










