कम कीमत में बड़ा फायदा, Jio के ₹189 प्लान में मिल रहे शानदार बेनिफिट्स

जियो रिचार्ज प्लान
अगर आप अपने नंबर को एक्टिव रखने या सिर्फ बेसिक सुविधाओं के लिए किफायती प्लान चाहते हैं, तो फिर Jio का 189 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. इसमें आपको कॉलिंग से लेकर काम चलाऊ डेटा और मैसेजिंग का फायदा मिलेगा.
टेलीकॉम यूजर्स हमेशा ऐसे प्लान्स की तलाश में रहते हैं, जो कम कीमत में जरूरी सुविधाएं दे सकें. ऐसे में देश की टॉप टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio का 189 वाला प्लान उन यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो कम कीमत में बेसिक सर्विस वैलिडिटी चाहते हैं. खास बात यह है कि यह प्लान हर सर्किल के यूजर्स के लिए उपलब्ध है.
क्या बेनेफिट्स मिलेंगे 189 रुपये वाले प्लान में?
Jio के 189 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 300 SMS शामिल हैं. इसके अलावा, इसमें 2GB डेटा दिया जाता है. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाएगी. साथ ही, इस प्लान में फ्री JioTV और 50GB JioAICloud जैसे एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी मिलेंगे.
कैसे कर सकते हैं प्लान रिचार्ज?
जियो का 189 रुपये वाला प्लान UPI या किसी और प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है. इस प्लान को रिचार्ज करने के लिए यूजर्स को MyJio App डाउनलोड करना होगा. ऐप में रिचार्ज सेक्शन में जाकर इस प्लान को एक्टिवेट किया जा सकता है.
Jio के अन्य किफायती प्लान्स
₹189 प्लान के अलावा Jio के पास ₹339, ₹365 और ₹799 के अन्य अफोर्डेबल प्लान्स भी मौजूद हैं. ₹339 और ₹365 वाले प्लान्स में कुछ टॉकटाइम बेनिफिट्स भी शामिल होते हैं, जो इन्हें अलग बनाते हैं.
वहीं, ₹799 का प्लान लंबी वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को 84 दिनों की सर्विस मिलती है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और 1.5GB डेली डेटा दिया जाता है.
₹799 प्लान में मिल रहा खास AI बेनिफिट
₹799 वाले प्लान की सबसे खास बात है, कि इसमें मिलने वाला 18 महीनों का Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन, जिसकी कीमत करीब ₹35,100 है. इसके साथ अब यूजर्स को 5TB (5000GB) क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है, जो पहले 2TB था. इस सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को Nano Banana जैसे फीचर्स का भी एक्सेस मिलता है.
यह भी पढ़ें: एक बार रिचार्ज, पूरे साल टेंशन फ्री, Jio, Airtel और Vi के ये हैं बेस्ट प्लान्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










