JBL ला रहा AI की ताकत वाला नया Flip 7 स्पीकर, नया खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

JBL Flip 7 / x

अगर आप JBL Flip 7 खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि यह अभी सिर्फ इंटरनेशनल मार्केट में ही उपलब्ध है. उम्मीद है कि यह जल्द ही भारत में आयेगा.

विज्ञापन

JBL Flip 7 AI Speakers: आज के जमाने में म्यूजिक हर किसी की लाइफ का अहम हिस्सा बन चुका है. खासकर पोर्टेबल स्पीकर्स की डिमांड बढ़ गई है क्योंकि ये आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है और शानदार साउंड क्वालिटी भी देता है. JBL का नाम तो आपने सुना ही होगा, यह ब्रांड अपनी जबरदस्त ऑडियो क्वालिटी के लिए फेमस है. अब JBL Flip 7 मार्केट में धमाल मचाने आ रहा है, जिसमें AI ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है. आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स और नये AI साउंड बूस्ट के बारे में.

AI स्पीकर में कैसे करेगा काम?

JBL Flip 7 में जो AI Sound Boost टेक्नोलॉजी दी गई है, वह AI-edge computing का इस्तेमाल करती है. इसका मतलब यह है कि स्पीकर आपके म्यूजिक के सिग्नल को रियल टाइम में एनालाइज करेगा और उसी के हिसाब से साउंड क्वालिटी को ऑप्टिमाइज करेगा. इस तकनीक से Flip 7 का साउंड पहले से ज्यादा पावरफुल हो जाएगा. यह ऑडियो में डायनामिक रेंज बढ़ाएगा, बेस को और ज्यादा डीप बनाएगा, लाउडनेस को बढ़ाएगा और डिस्टॉर्शन कम करेगा. कुल मिलाकर, JBL Flip 7 एक ऐसा स्मार्ट स्पीकर बन गया है, जो ऑडियो को सिर्फ प्ले ही नहीं करता, बल्कि उसे और बेहतर भी बनाता है.

Key Specifications: दमदार साउंड और नए फीचर्स

JBL Flip 7 को इस बार पहले से भी ज्यादा दमदार बनाया गया है. सबसे पहले बात करें इसकी बिल्ड क्वालिटी की, तो यह IP67 वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ रेटिंग के साथ आता है, जिससे आप इसे बिना किसी टेंशन के पूल पार्टी या आउटडोर एडवेंचर में इस्तेमाल कर सकते हैं. बैटरी बैकअप भी जबरदस्त दिया गया है, जिससे एक बार चार्ज करने पर यह घंटों तक म्यूजिक प्ले कर सकता है. इसका डिजाइन भी स्टाइलिश और पोर्टेबल रखा गया है, ताकि इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सके.

कनेक्टिविटी की बात करें तो JBL Flip 7 में ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट मिलता है, जिससे म्यूजिक स्ट्रीमिंग और भी स्मूथ हो जाती है. इसका साउंड आउटपुट पहले से बेहतर किया गया है और खास बात यह है कि अब इसमें AI Sound Boost टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे म्यूजिक सुनने का एक्सपीरियंस पूरी तरह बदल जाएगा. इस नये AI फीचर के कारण Flip 7 सिर्फ म्यूजिक प्ले नहीं करेगा, बल्कि इसे समझकर और बेहतर बनाएगा.

भारत में कब मिलेगा?

अगर आप JBL Flip 7 खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि यह अभी सिर्फ इंटरनेशनल मार्केट में ही उपलब्ध है. भारत में इसके लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह जल्द ही भारत में आएगा. इसकी अनुमानित कीमत करीब ₹16,000 हो सकती है. तो अगर आप एक नये जमाने का स्मार्ट स्पीकर खरीदने का सोच रहे हैं, तो थोड़ा और वेट कर सकते हैं!

बजट है टाइट? मोटोरोला है राइट… ये रहे 2025 के Best Motorola Phones

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola