बजट है टाइट? मोटोरोला है राइट… ये रहे 2025 के Best Motorola Phones
Moto Edge 50 Series / Motorola
Best Motorola Phones: मोटोरोला के ये फोन हर बजट में अच्छे फीचर्स के साथ आते हैं. आपका चाहे बजट कम हो या ज्यादा, हर रेंज में आपके लिए बढ़िया ऑप्शंस हैं.
Best Motorola Phones: अगर आप 2025 में एक नया मोटोरोला फोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके पास बजट से लेकर प्रीमियम तक कई शानदार ऑप्शंस हैं. मोटोरोला ने इस साल कुछ जबरदस्त स्मार्टफोन लॉन्च किये हैं, जो आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से फिट बैठते हैं. आइए, जानते हैं इनके बारे में-
1. Motorola G05 – सबसे किफायती ऑप्शन | Best Motorola Phones
अगर आपका बजट कम है, तो Motorola G05 एक अच्छा फोन हो सकता है. इसमें 6.67-इंच HD+ डिस्प्ले, Helio G81 चिपसेट और 50MP का कैमरा मिलता है. बैटरी भी 5,200mAh की है, जिससे फोन आराम से पूरे दिन चलेगा. 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ यह फोन ₹6,999 की कीमत में आता है.
2. Motorola G45 – बजट में दमदार फीचर्स | Best Motorola Phones
अगर आपको थोड़ा बेहतर प्रॉसेसर और हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले चाहिए, तो Motorola G45 बढ़िया रहेगा. इसमें 6.5-इंच 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 6s Gen 3 प्रॉसेसर, और 50MP+2MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है. 5,000mAh बैटरी और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ इसकी कीमत करीब ₹10,999 है.
3. Motorola G85 – मिड-रेंज का किंग | Best Motorola Phones
अगर आप ₹20,000 तक का कोई अच्छा फोन ढूंढ रहे हैं, तो Motorola G85 एक बढ़िया चॉइस हो सकता है. इसमें 6.67-इंच का फुल HD+ OLED डिस्प्ले, Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट, और 50MP+8MP का कैमरा सेटअप दिया गया है. इसकी 5,000mAh बैटरी और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज इसे काफी दमदार बनाते हैं. इसकी कीमत करीब ₹19,999 है.
4. Motorola Edge 50 Neo – स्टाइलिश और दमदार | Best Motorola Phones
अगर आपको थोड़ा प्रीमियम लुक और बेहतरीन कैमरा चाहिए, तो Motorola Edge 50 Neo सही रहेगा. इसमें 6.4-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7300 चिपसेट, और 50MP+13MP+10MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इस फोन में 4,310mAh बैटरी, 15W वायरलेस चार्जिंग और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज दी गई है. इसकी कीमत ₹20,999 है.
5. Motorola Edge 50 Ultra – फ्लैगशिप फोन | Best Motorola Phones
अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Motorola Edge 50 Ultra बेस्ट ऑप्शन है. इसमें 6.7-इंच 144Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 3 प्रॉसेसर, और 50MP+50MP+64MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. बैटरी 5,000mAh की है और इसमें 12GB रैम + 512GB स्टोरेज मिलता है. यह फोन करीब ₹49,999 में आता है.
मोटोरोला के ये फोन हर बजट में अच्छे फीचर्स के साथ आते हैं. अगर आपका बजट कम है तो G05 या G45, मिड-रेंज में G85 और प्रीमियम सेगमेंट में Edge 50 Neo या Edge 50 Ultra आपके लिए सही चॉइस हो सकते हैं.
Best Smartphone Under 40000: मिड रेंज सेगमेंट में इन टॉप 5 फोन्स की है धाक, देखें पूरी लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










