IRCTC ने दिया करोड़ो यात्रियों को तोहफा, डिपार्चर से 15 मिनट पहले मिलेगी वंदे भारत की कन्फर्म टिकट, जानें तरीका
Published by : Ankit Anand Updated At : 07 Aug 2025 1:01 PM
IRCTC Book Vande Bharat Ticket Before 15min
IRCTC: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक शानदार सुविधा शुरू की है. अब वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्री ट्रेन रवाना होने से सिर्फ 15 मिनट पहले तक भी टिकट बुक कर सकते हैं. आइए जानें इस नई सुविधा के फायदे और क्या बुकिंग प्रोसेस.
IRCTC: अगर आप भी एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए भारतीय रेलवे का सहारा लेते हैं तो यह आपके बहुत काम की है. ऐसा इसलिए क्यूंकि भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों को एक नई सुविधा का लाभ दिया है. अब यात्री ट्रेन के डिपार्चर होने से सिर्फ 15 मिनट पहले तक मोबाइल ऐप (IRCTC App) के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं. यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो अंतिम समय में यात्रा करने का फैसला लेते हैं.
आपको बता दें कि यह सुविधा फिलहाल सिर्फ साउदर्न रेलवे जोन की 8 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर ही उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसमें अन्य जोन और ट्रेनें भी जोड़ी जा सकती हैं. आइए अब आपको बता दें कि कैसे आप टिकट बुक कर सकते हैं.
क्यों लाई गई यह सुविधा?
भारतीय रेलवे ने उन यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है, जिन्हें अचानक यात्रा पर निकलना पड़ता है. फिलहाल देशभर में 144 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ रही हैं. अब तक स्थिति यह थी कि यदि ट्रेन अपने शुरुवाती स्टेशन से रवाना हो जाती थी, तो बीच के स्टेशनों से चढ़ने वाले यात्री टिकट नहीं बुक कर सकते थे, चाहे सीटें खाली ही क्यों न हों.
इससे यात्रियों को यात्रा का मौका नहीं मिल पाता था और रेलवे को भी खाली सीटों के कारण नुकसान उठाना पड़ता था. फिलहाल यह नई सुविधा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की वंदे भारत ट्रेनों में उपलब्ध है. भविष्य में इसे देश की बाकी वंदे भारत ट्रेनों में भी लागू किया जा सकता है.
इन 8 वंदे भारत ट्रेनों में 15 मिनट पहले तक टिकट बुक कर सकते हैं
- ट्रेन नंबर 20627 चेन्नई एगमोर से नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 20628 नागरकोइल से चेन्नई एगमोर वंदे भारत एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 20631 मंगलुरु सेंट्रल से तिरुवनंतपुरम सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 20632 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से मंगलुरु सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 20642 कोयंबटूर से बेंगलुरु कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस
- ट्रेन संख्या 20646 मंगलुरु सेंट्रल से मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 20671 मदुरै से बेंगलुरु कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 20677 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से विजयवाड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
कैसे करें 15 मिनट पहले टिकट बुक?
स्टेप 1: IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप ओपन करें.
स्टेप 2: यदि पहले से अकाउंट नहीं है, तो नया अकाउंट बनाएं या मौजूदा अकाउंट में लॉग इन करें.
स्टेप 3: अपनी यात्रा से जुड़ी जानकारी भरें और ट्रेन विकल्पों में से वंदे भारत एक्सप्रेस को सिलेक्ट करें.
स्टेप 4: ट्रेन में सीट की उपलब्धता देखें.
स्टेप 5: अपनी पसंद की क्लास और बोर्डिंग स्टेशन चुनें.
स्टेप 6: पेमेंट करके अपनी टिकट डाउनलोड या सेव कर लें.
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर जाना है घर तो इन 3 तरीकों से मिल जाएगी कन्फर्म ट्रेन टिकट, जान लीजिए वरना सुनने पड़ेंगे बहनों के ताने
यह भी पढ़ें: Tatkal टिकट हर बार होगी कंफर्म! बस कर लें यह छोटा सा काम वरना जनरल डब्बे में भी नहीं मिलेगी जगह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










