Instagram यूजर्स के लिए राहत, अब पोस्ट के बाद भी सुधार सकते हैं अपना कमेंट

इंस्टाग्राम (Photo: Unsplash)
Instagram ने अपने यूजर्स को बड़ी राहत दे दी है. अब अगर आपसे गलत कमेंट पोस्ट हो जाए तो अब घबराने की जरूरत नहीं. आप कुछ समय के अंदर ही उसे कई बार सुधार सकते हैं. हालांकि ये सुविधा सीमित समय के लिए है और सिर्फ टेक्स्ट तक ही सीमित रहती है.
अब Instagram ने यूजर्स के लिए एक काम का अपडेट रोलआउट किया है. अब आप अपने किए हुए कमेंट्स को पोस्ट करने के बाद एडिट भी कर पाएंगे. यानी अगर कोई टाइपो हो गया या कुछ सुधार करना हो, तो अब आप आराम से कर सकते हैं. ये फीचर फिलहाल दुनियाभर में धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंच रहा है. अब तक जहां पोस्ट एडिट करना आसान था, वहीं कमेंट्स को बदलने का ऑप्शन आपको नहीं मिलता था. लेकिन अब ये लिमिटेशन भी खत्म हो गई है.
Instagram के कमेंट्स को अब कर सकते हैं एडिट
नए अपडेट के साथ आप अपना कमेंट पोस्ट करने के 15 मिनट के अंदर कभी भी एडिट कर सकते हैं. खास बात ये है कि एडिट करने की कोई लिमिट नहीं रखी गई है. यानी आप जितनी बार चाहें अपने कमेंट को ठीक या अपडेट कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रह कि ये ऑप्शन हमेशा के लिए नहीं रहता. जैसे ही टाइम विंडो खत्म होती है, ये पूरी तरह गायब हो जाता है. यानी इसे लंबी-चौड़ी बातचीत बदलने के लिए नहीं, बल्कि छोटी-मोटी गलतियां ठीक करने या किसी लाइन को थोड़ा बेहतर बनाने के लिए ही बनाया गया है.
कैसे एडिट कर सकते हैं?
अब अगर आपको अपनी की गई कमेंट में बदलाव करना हो, तो प्रोसेस बेहद आसान है. बस अपने पब्लिश किए गए कमेंट के नीचे दिख रहे नए Edit ऑप्शन पर टैप करें. इसके बाद एक छोटा सा पॉप-अप खुलेगा, जहां आप अपने कमेंट को आराम से एडिट कर सकते हैं और सेव करते ही आपका अपडेटेड कमेंट दिखाई देने लगेगा.
क्या हैं लिमिटेशन?
अगर आप किसी कमेंट को एडिट करना चाहते हैं, तो एक छोटी सी बात ध्यान रखना जरूरी है कि आप सिर्फ उसके टेक्स्ट को ही बदल सकते हैं. यानी अगर आपने कमेंट में फोटो, GIF या स्टिकर लगाया है, तो उसे एडिट नहीं कर पाएंगे.
जैसे ही आप कमेंट में बदलाव करेंगे, उस पर ‘edited’ का टैग दिखने लगेगा. लेकिन टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि कोई ये नहीं देख पाएगा कि पहले आपने क्या लिखा था.
यह भी पढ़ें: बिना इंटरनेट भी देख सकेंगे Instagram Reels, कंपनी टेस्ट कर रही नया फीचर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




