सिर्फ आवाज कम-ज्यादा करने के लिए नहीं होता वॉल्यूम बटन, इन 4 कामों के लिए भी कर सकते हैं यूज

स्मार्टफोन का वॉल्यूम बटन (Photo: PCMag)
Volume Button Hidden Uses: स्मार्टफोन का वॉल्यूम बटन सिर्फ आवाज बढ़ाने-घटाने तक सीमित होता है. इसकी मदद से आप कई और काम भी कर सकते हैं. आइए आज आपको बताते हैं कि आप अपने फोन के वॉल्यूम बटन से कौन-कौन से काम कर सकते हैं.
हमारा स्मार्टफोन शायद वो डिवाइस है जिसे हम सबसे ज्यादा यूज करते हैं, लेकिन इसमें कई ऐसे छुपे हुए फीचर्स होते हैं जिन पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता. चाहे Android का वो प्राइवेसी फीचर हो जिससे आप सभी सेंसर बंद कर सकते हैं, या iPhone का Action Button. अब जरा अपने फोन के वॉल्यूम (Volume) बटन के बारे में सोचिए. ये सिर्फ आवाज कम-ज्यादा करने के लिए नहीं होते, बल्कि इससे आप कई सारे काम कर सकते हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
फोटो और वीडियो ले सकते हैं
चाहे आप Android यूजर हों या iPhone यूजर, कैमरा खोलते ही वॉल्यूम बटन दबाकर आसानी से फोटो ले सकते हैं. खासकर सेल्फी लेते समय या जब एक हाथ से फोटो क्लिक करनी हो, ये ट्रिक काफी काम आती है. अगर आप कैमरा ऐप में वॉल्यूम बटन को थोड़ी देर तक दबाकर रखें, तो वीडियो रिकॉर्डिंग भी शुरू हो जाती है. हालांकि कुछ Android फोन में ये फीचर डिफॉल्ट में ऑन नहीं होता. वहीं iPhone 16, 17 या Air यूजर्स के लिए Camera Control बटन एक और एडवांस फीचर लेकर आता है, जिससे आप सिर्फ उंगली के टच से कैमरा खोलने से लेकर कई सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं.
अपने फोन को फाॅर्स रीस्टार्ट कर सकते हैं
अगर आपका स्मार्टफोन अचानक हैंग हो जाए या बिल्कुल रिस्पॉन्ड करना बंद कर दे, तो घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसे में आपके फोन के वॉल्यूम बटन ही उसे दोबारा जिंदा करने का काम करते हैं. अगर आप iPhone 8 या उससे नया मॉडल इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले Volume Up दबाकर छोड़ें, फिर Volume Down दबाकर छोड़ें और उसके बाद साइड बटन को तब तक दबाए रखें जब तक Apple का लोगो न दिख जाए. बस, आपका iPhone फिर से काम करने लगेगा.
वहीं Android यूजर्स के लिए तरीका थोड़ा ब्रांड पर डिपेंड करता है. जैसे Samsung फोन में आपको Power और Volume Down बटन को एक साथ करीब 7 सेकंड तक दबाकर रखना होता है, जब तक फोन रीस्टार्ट न हो जाए. अच्छी बात ये है कि इस प्रोसेस से आपका कोई डेटा डिलीट नहीं होता. अगर फिर भी फोन ठीक न हो, तो समझ लीजिए मामला थोड़ा सीरियस है और बेहतर होगा कि आप किसी प्रोफेशनल से इसे चेक करवा लें.
iPhone में Face ID ऑफ कर सकते हैं
अगर आपको अपने iPhone को तुरंत लॉक करना हो और Face ID या Touch ID को भी बंद करना हो, तो हर बार सेटिंग्स में जाने की जरूरत नहीं है. एक आसान और स्मार्ट ट्रिक है. बस वॉल्यूम अप और साइड बटन को एक साथ दबाएं. कुछ ही सेकंड में फोन हल्का वाइब्रेट करेगा, जो इमरजेंसी मोड का साइन है. उसी समय साइड बटन दोबारा दबा दें, और आपका iPhone तुरंत लॉक हो जाएगा. इसके बाद फोन अनलॉक करने के लिए पासकोड डालना जरूरी होगा, यानी Face ID भी काम नहीं करेगा.
वॉल्यूम बटन में और ज्यादा शॉर्टकट जोड़ सकते हैं
अगर आप Android यूजर हैं, तो ये टिप आपके लिए काफी काम की है. Android में कस्टमाइजेशन की जबरदस्त आजादी मिलती है और Button Mapper जैसी ऐप्स इसकी ताकत को और बढ़ा देती हैं. इसकी मदद से आप अपने फोन के बटनों को नया काम दे सकते हैं. जैसे volume बटन को डबल या लॉन्ग प्रेस करके फ्लैशलाइट ऑन करना, पसंदीदा ऐप्स खोलना या स्क्रीन रिकॉर्डिंग शुरू करना. अगर आप इस ऐप का प्रीमियम वर्जन लेते हैं तो आपको एयर भी ढ़ेरो ऑप्शन मिल जाते हैं. ये ऐप Google Play Store पर आपको फ्री में मिल जाती है.
यह भी पढ़ें: पुराने स्मार्टफोन ने मूड ऑफ कर दिया? ये टिप्स फूंक देंगे फोन में नयी जान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










