Reliance Digital की मेगा सेल, स्मार्टफोन से AC तक सस्ते, हर प्रोडक्ट पर छूट

रिलायंस डिजिटल डिस्काउंट डेज सेल
Reliance Digital की Digital Discount Days सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, AC और इलेक्ट्रॉनिक्स पर जबरदस्त छूट मिल रही है. बैंक ऑफर्स और 50% तक एक्स्ट्रा डिस्काउंट से खरीदारी और सस्ती हो गई है.
अगर आप लंबे समय से नया स्मार्टफोन, लैपटॉप या घर के इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सही मौका हो सकता है. Reliance Digital ने ‘Digital Discount Days’ सेल की शुरुआत कर दी है, जिसमें सीमित समय के लिए कई प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त छूट दी जा रही है. यह सेल 19 अप्रैल तक चलेगी और इसमें ऑनलाइन के साथ-साथ देशभर के स्टोर्स पर भी ऑफर्स उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि इस बार कंपनी ने ऐसे कॉम्बो और मल्टी-डील्स दिये हैं, जिससे ग्राहक एक साथ कई चीजों पर बड़ी बचत कर सकते हैं.
Crazy Unbelievable Deals: एक खरीदो, दूसरे पर 50% तक छूट
इस सेल की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘#CrazyUnbelievableDeals’ ऑफर है. अगर आप 10,000 रुपये या उससे ज्यादा की शॉपिंग करते हैं, तो दूसरे प्रोडक्ट पर सीधा 50% तक का डिस्काउंट मिल सकता है. इसका फायदा खासतौर पर उन लोगों को मिलेगा जो एक साथ दो या ज्यादा गैजेट्स खरीदने का सोच रहे हैं.
इसके अलावा मल्टी-प्रोडक्ट ऑफर्स और पेमेंट पार्टनर्स के जरिये भी एक्स्ट्रा छूट मिल रही है, जिससे कुल कीमत और कम हो जाती है.
स्मार्टफोन, लैपटॉप और एक्सेसरीज पर तगड़ी डील्स
टेक कैटेगरी में इस सेल के दौरान स्मार्टफोन्स की शुरुआती कीमत करीब 10,999 रुपये रखी गई है. वहीं AMD Ryzen प्रॉसेसर वाले लैपटॉप लगभग 46,000 रुपये से मिल रहे हैं, जो स्टूडेंट्स और वर्क फ्रॉम होम यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
अगर आप छोटे गैजेट्स खरीदना चाहते हैं, तो TWS ईयरबड्स 699 रुपये से और पावरबैंक 399 रुपये से शुरू हो रहे हैं. कुछ खास डील्स के जरिये साउंडबार और कराओके जैसे प्रॉडक्ट्स पर भी भारी छूट मिल रही है.
गर्मियों में AC और फ्रिज पर भी बड़ा फायदा
गर्मियों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने होम अप्लायंसेज पर भी खास ऑफर दिये हैं. एयर कंडीशनर की कीमत करीब 20,000 रुपये से शुरू हो रही है, जबकि रेफ्रिजरेटर 14,000 रुपये से मिल रहे हैं. वॉशिंग मशीन भी किफायती रेंज में उपलब्ध हैं.
ऑनलाइन खरीदारी करने पर कुछ प्रॉडक्ट्स पर अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है, जिससे कुल कीमत और कम हो जाती है.
बैंक ऑफर्स और कैशबैक से और सस्ती डील
इस सेल में बैंक ऑफर्स भी बड़ा रोल निभा रहे हैं. ICICI, HDFC, SBI और Axis Bank कार्ड से पेमेंट करने पर स्मार्टफोन समेत कई प्रॉडक्ट्स पर अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है. कुछ मामलों में इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ कैशबैक ऑफर भी दिये जा रहे हैं, जिससे कुल बचत काफी बढ़ जाती है.
फाइनेंस ऑप्शन और EMI सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे महंगे प्रॉडक्ट्स खरीदना आसान हो जाता है.
क्या यह सही समय है खरीदारी का?
अगर आप अपने पुराने गैजेट्स को अपग्रेड करना चाहते हैं या घर के लिए नये इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. मल्टी-डील्स, बैंक ऑफर्स और लिमिटेड टाइम डिस्काउंट इसे एक अच्छा खरीदारी मौका बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट या अमेजन नहीं, सस्ते में यहां मिल रहा बड़ी स्क्रीन वाला iPhone 16 Plus
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










