बिना इंटरनेट भी देख सकेंगे Instagram Reels, कंपनी टेस्ट कर रही नया फीचर

Updated at : 26 Mar 2026 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
instagram offline reel new feature

इंस्टाग्राम (Photo: Business Insider)

Instagram जल्द ऐसा फीचर ला सकता है जिससे आप बिना इंटरनेट के भी रील्स का मजा ले सकेंगे. ये फीचर खुद ही वीडियो डाउनलोड कर सकता है और आपको कंट्रोल देगा कि क्या सेव करना है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

Instagram Feature: इंस्टाग्राम अब अपने यूजर्स के लिए एक नया और काफी काम का फीचर टेस्ट कर रहा है. हाल ही में सामने आई लीक्स के मुताबिक, जल्द ही ऐसा हो सकता है कि आप बिना इंटरनेट के भी रील्स देख सकें. मतलब, अगर आप फ्लाइट में हैं, बेसमेंट में हैं या किसी ऐसे इलाके में जहां नेटवर्क न हो, तब भी आपका एंटरटेनमेंट रुकेगा नहीं.. आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.

इंस्टाग्राम का मैनेज ऑफलाइन डाउनलोड्स ( Instagram Manage Offline Downloads)

मोबाइल डेवलपर और जाने-माने ऐप टिप्स्टर एलेस्सान्द्रो पालूजी (Alessandro Paluzzi) ने इस नए फीचर से जुड़ी दिलचस्प जानकारी शेयर की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ स्क्रीनशॉट्स पोस्ट किए हैं. स्क्रीनशॉट्स से पता चलता है कि इंस्टाग्राम एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. इस फीचर की खास बात ये है कि अब यूजर्स रील्स को अपने आप डाउनलोड कर सकेंगे, ताकि बाद में बिना इंटरनेट के भी आराम से उन्हें देखा जा सके.

इस फीचर का नाम Manage Offline Downloads हो सकता है. यानी अब आप खुद तय कर सकेंगे कि कौन-सी वीडियोज आपके फोन में डाउनलोड हो. इसमें एक खास टॉगल (toggle) भी मिल सकता है, जिससे आप ऑटोमैटिक डाउनलोड्स ऑन या ऑफ कर पाएंगे. इतना ही नहीं, अगर आप सिर्फ WiFi पर ही डाउनलोड करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी अलग से ऑप्शन दिया जा सकता है.

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, इंस्टाग्राम आपको ये भी चुनने देगा कि आप एक समय में कितनी रील्स सेव करना चाहते हैं. जैसे 10, 30 या 50. इसके अलावा, आप ये भी तय कर पाएंगे कि डाउनलोड की गई रील्स आपको नॉर्मल फीड में दिखें या फिर एक अलग डाउनलोड्स सेक्शन में.

Netflix और YouTube पर पहले से मौजूद हैं यह फीचर

ये कोई बिल्कुल नया कॉन्सेप्ट नहीं है. ऑनलाइन दुनिया में पहले से ही ऐसे फीचर्स मौजूद हैं. जैसे Netflix और YouTube अपने यूजर्स को ऑफलाइन कंटेंट देखने की सुविधा देते हैं. इनके स्मार्ट डाउनलोड फीचर अपने आप ही कंटेंट सेव कर लेते हैं, ताकि आपको हर बार मैन्युअली कुछ करना न पड़े. अब इंस्टाग्राम भी कुछ ऐसा ही करने की तैयारी में दिख रहा है.

यह भी पढ़ें: ChatGPT का नया Library फीचर कैसे करें यूज? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस 

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola