ChatGPT का नया Library फीचर कैसे करें यूज? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
Published by : Shivani Shah Updated At : 26 Mar 2026 10:09 AM
जानिए चैटजीपीटी लाइब्रेरी इस्तेमाल करने का तरीका
ChatGPT का नया Library फीचर फाइल मैनेजमेंट को बेहद आसान बनाता है. इससे यूजर्स अपनी अपलोड या बनाई गई फाइलों को एक जगह सेव, सर्च और दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. यहां जानिए इस फीचर को इस्तेमाल करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस.
ChatGPT इस्तेमाल करते वक्त अगर आपको भी बार-बार वही फाइल अपलोड करनी पड़ती है, तो इसका Library फीचर आपके बड़े काम आ सकता है. OpenAI के इस नए स्मार्ट फीचर की मदद से आपको हर बार फाइल ढूंढने या दोबारा अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी. क्योंकि, यह फीचर एक डिजिटल लॉकर की तरह काम करता है, जहां आपकी सभी रीसेंट अपलोड की गई फाइल्स सुरक्षित रहती हैं. जरूरत पड़ने पर बस आप फाइल चुनिए और तुरंत चैट में शेयर कर दीजिए.
ChatGPT Library फीचर कैसे काम करता है?
ChatGPT Library की मदद से अब आप जो भी फाइल AI चैटबॉट में अपलोड या क्रिएट करेंगे, वे सभी एक नए Library सेक्शन में सेव हो जाएंगी. इससे आप बाद में इन फाइल्स को आसानी से ढूंढ सकते हैं. इसमें सर्च का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे आप फाइल को नाम या फाइल टाइप के आधार पर खोज सकते हैं.
फिलहाल यह फीचर केवल वेब वर्जन पर उपलब्ध है. ध्यान रहे कि AI द्वारा बनाई गई तस्वीरें अभी भी ऐप के Images टैब में ही दिखाई देंगी, लाइब्रेरी में नहीं.
कौन से यूजर्स कर सकते हैं इस्तेमाल?
ChatGPT का नया Library फीचर अभी हर यूजर के लिए उपलब्ध नहीं है. OpenAI के अनुसार, यह फीचर फिलहाल सिर्फ ChatGPT Plus, Pro और Business यूजर्स के लिए ही रोलआउट किया गया है. यानी फ्री यूजर्स अभी इसका फायदा नहीं उठा पाएंगे.
भारत में यह फीचर उपलब्ध है और धीरे-धीरे यूजर्स तक पहुंच रहा है, इसलिए यहां के यूजर्स इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.
साथ ही, कुछ क्षेत्रों (Region) में इस पर लिमिटेशन भी लगाए हैं. जैसे कि यह फीचर दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में काम कर रहा है, लेकिन European Economic Area, Switzerland और United Kingdom में अभी उपलब्ध नहीं है.
ChatGPT Library इस्तेमाल करने का तरीका (Step-by-step)
फाइल को लाइब्रेरी में जोड़ने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-
- अपने ब्राउजर में ChatGPT वेब या ऐप खोलें.
- कंपोजर मेन्यू (Add बटन के पास) पर क्लिक करें.
- Add from library ऑप्शन सेलेक्ट करें.
- जिस फाइल को जोड़ना है उसे सेलेक्ट करें.
- फाइल लाइब्रेरी में सेव हो जाएगी.
फाइल को लाइब्रेरी से डिलीट करने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो करें-
- ChatGPT वेब या ऐप ओपन करें.
- Library टैब में जाएं.
- जिस फाइल को हटाना है उसे ढूंढें.
- फाइल सेलेक्ट करें और Delete बटन या आइकन पर क्लिक करें.
यह भी पढ़ें: Instagram पर पोस्ट के बाद भी बदल सकते हैं कैरोसेल का ऑर्डर, जानें तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










