डिजिटल सुरक्षा पर भारत की गूंज, साइबरपीस ने यूएन में जीता दिल

Updated:
विज्ञापन
CyberPeace Vineet Kumar at Wsis 20

CyberPeace Vineet Kumar at Wsis 20

संयुक्त राष्ट्र में WSIS+20 बैठक के दौरान भारत के गैर-लाभकारी संगठन साइबरपीस ने वैश्विक मंच पर देश का नाम रोशन किया है. मेजर विनीत कुमार ने साइबर सुरक्षा, एआई खतरों और सुरक्षित डिजिटल भविष्य पर जोर दिया.

विज्ञापन

भारत के गैर-लाभकारी संगठन साइबरपीस ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित वर्ल्ड समिट ऑन इन्फॉर्मेशन सोसाइटी (WSIS+20) की उच्च-स्तरीय बैठक में भाग लेकर वैश्विक मंच पर देश का परचम लहराया. यह उपलब्धि न सिर्फ भारत के लिए गर्व का क्षण है बल्कि डिजिटल सुरक्षा और साइबर स्थिरता की दिशा में एक ठोस कदम भी है.

मेजर विनीत का वैश्विक संदेश

साइबरपीस के संस्थापक और ग्लोबल प्रेसिडेंट मेजर विनीत कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल तकनीक अब विकास और सामाजिक कल्याण का आधार बन चुकी है, लेकिन इसके साथ साइबर खतरों में भी विस्फोटक वृद्धि हुई है. उन्होंने चेतावनी दी कि एआई और नई तकनीकों के चलते अस्पतालों, स्कूलों और छोटे व्यवसायों पर हमले, डीपफेक, गलत सूचना और साइबर मानव तस्करी जैसी चुनौतियाँ तेजी से बढ़ रही हैं.

झारखंड से दुनिया तक

रांची से अपनी यात्रा शुरू करने वाले मेजर विनीत आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर जागरूकता और डिजिटल भरोसे की आवाज बन चुके हैं. उनके नेतृत्व में साइबरपीस ने लाखों नागरिकों को ऑनलाइन सुरक्षा और जिम्मेदारी के साथ डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए प्रशिक्षित किया है. यह सम्मान झारखंड और भारत दोनों के लिए गौरव का विषय है.

चार स्तंभों पर जोर

बैठक में मेजर विनीत ने चार अहम क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की- वैश्विक साइबर प्रत्यास्थता को मजबूत करना, संवेदनशील वर्गों की ऑनलाइन सुरक्षा बढ़ाना, इंटरनेट गवर्नेंस में भरोसा और मानवाधिकारों को प्राथमिकता देना, तथा साइबर सुरक्षा में सहभागी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना. उनका मानना है कि सरकारें अकेले इस खतरे से नहीं निपट सकती, इसके लिए समुदायों और व्यक्तियों को भी सशक्त बनाना होगा.

2030 एजेंडा की ओर

WSIS+20 की समीक्षा से आगे बढ़ते हुए साइबरपीस ने 2030 एजेंडा के अनुरूप एक ऐसे साइबरस्पेस की प्रतिबद्धता जताई जो शांतिपूर्ण, समावेशी और मानवीय हो. संगठन का लक्ष्य है कि डिजिटल बदलावों का लाभ हर व्यक्ति तक समान रूप से पहुंचे और कोई भी पीछे न छूटे.

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola