HyperOS 3 अपडेट शुरू: Xiaomi 14, Redmi Note 14 5G समेत कई डिवाइस को मिला Android 16 और नये AI फीचर्स
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Dec 2025 6:34 PM
hyperos 3 / mi
Xiaomi ने HyperOS 3 अपडेट रोलआउट शुरू किया. Xiaomi 14, Redmi Note 14 5G और Poco डिवाइस को मिला Android 16 और नये HyperAI फीचर्स
Xiaomi ने आखिरकार भारत में HyperOS 3 का बड़ारोलआउट शुरू कर दिया है. इस नये अपडेट के साथ कई Xiaomi, Redmi और Poco डिवाइस को Android 16 का ताजा अनुभव मिलेगा. कंपनी ने इसे अपने सितंबर 2025 लॉन्च इवेंट में पेश किया था, और अब यह आम यूजर्स तक पहुंच रहा है. नये AI टूल्स, बेहतर एनीमेशन और स्मार्ट विज़ुअल बदलाव इस अपडेट को खास बनाते हैं.
कौन-कौन से डिवाइस को मिला HyperOS 3?
कंपनी के मार्केटिंग और PR हेड संदीप शर्मा के अनुसार, HyperOS 3 अपडेट सबसे पहले इन डिवाइस पर पहुंच रहा है- Xiaomi 14, Xiaomi Pad 7, Redmi Note 14 5G, Redmi 13, Poco F7 और Poco M7 Pro 5G. इन सभी डिवाइस को Android 16 आधारित HyperOS 3 के साथ कई नये सिस्टम सुधार और AI फीचर्स मिलेंगे.
HyperOS 3 अपडेट कैसे चेक करें?
अगर आपका डिवाइस इस लिस्ट में है, तो आप तुरंत अपडेट चेक कर सकते हैं. इसके लिए- Settings → My Device → HyperOS बैनर → Check for Update अगर अपडेट उपलब्ध है, तो Download & Install का विकल्प दिखेगा. इंस्टॉलेशन के दौरान फोन कुछ बार रीस्टार्ट भी हो सकता है.
HyperIsland और Dual-Island: स्क्रीन पर नया अनुभव
HyperOS 3 का सबसे बड़ा आकर्षण है HyperIsland, जो Apple के Dynamic Island जैसा फ्लोटिंग नोटिफिकेशन पैनल है. यह स्क्रीन के टॉप पर पिल-शेप में दिखाई देता है और-
- लाइव एक्टिविटी
- चार्जिंग स्पीड
- अलर्ट
जैसी जानकारी तुरंत दिखाता है.
इसके साथ ही नया Dual-Island डिजाइन मल्टीटास्किंग को और आसान बनाता है. यूजर बिना ऐप बदले, एक ही स्क्रीन पर कई टास्क मैनेज कर सकते हैं. साथ ही, स्टिल फोटो से डायनैमिक वॉलपेपर और सिनेमैटिकलॉकस्क्रीन बनाने का विकल्प भी जोड़ा गया है.
HyperAI: अब फोन खुद समझेगा आपकी लिखावट
HyperOS 3 में Xiaomi ने अपने HyperAI टूल्स को गहराई से इंटीग्रेट किया है. इसमें शामिल हैं-
- Smart Screen Recognition
- DeepThink Mode
- AI Writing Style Change
- AI Speed Recognition
इन फीचर्स की मदद से फोन आपके मैसेज का टोन बदल सकता है, ऑडियो रिकॉर्डिंग को साफ कर सकता है, रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्ट बना सकता है और ऑडियो का सारांश भी तैयार कर सकता है.
यह भी पढ़ें: HyperIsland और HyperAI के साथ Xiaomi 15 Ultra को मिला HyperOS 3 अपडेट, मिले मजेदार फीचर्स
यह भी पढ़ें: HyperOS 3 India रोलआउट जल्द, Xiaomi फोन में मिलेगा iPhone जैसा Hyper Island फीचर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










