30 हजार रुपये सस्ता हुआ Nothing का यह फोन, Black Friday Sale में औंधे मुंह गिरे दाम
Published by : Shivani Shah Updated At : 26 Nov 2025 7:09 PM
नथिंग फोन 3
Flipkart Black Friday Sale में Nothing Phone 3 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. इस मॉडल के दोनों वेरिएंट्स पर ही 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे आप सस्ते में इस मॉडल की खरीद सकते हैं.
ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर ब्लैक फ्राइडे सेल लाइव है. ऐसे में कई फ्लैगशिप मॉडल्स की कीमत काफी कम हो गई है. कई मॉडल्स पर हजार रुपये से लेकर 5000 रुपये तक के डिस्काउंट मिल रहे हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात तो यह है कि Nothing अपने Phone 3 मॉडल पर एक-दो हजार नहीं, बल्कि पूरे 30 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है. ऐसे मएं डिस्काउंट के साथ आप 50MP ट्रिपल कैमरा वाले Nothing Phone 3 को सस्ते में खरीद सकते हैं. जानिए यहां ऑफर के बारे में डिटेल्स में.
Nothing Phone 3 पर मिल रही भारी छूट
Flipkart Black Friday Sale में Nothing Phone 3 के 12GB+256GB और 16GB+512GB दोनों वेरिएंट्स पर ही 30 हजार रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. फ्लिपकार्ट AXIS, HDFC, SBI, Kotak और BOB के क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स पर 30 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है. वहीं, अगर आपके पास इनमें से किसी भी बैंक का कार्ड नहीं है, तो भी आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. क्योंकि, BHIM, Paytm और Google Pay जैसे UPI प्लेटफॉर्म्स से भी पेमेंट करने पर आपको 30 हजार रुपये के बैंक डिस्काउंट का फायदा मिलेगा. ऐसे में आप बेस वेरिएंट को 49,999 रुपये और टॉप वेरिएंट को 59,999 रुपये में खरीद सकेंगे.

Nothing Phone 3 में क्या फीचर्स मिलेंगे?
- 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.67 इंच AMOLED LTPS डिस्प्ले दिया गया है.
- 50MP+50MP+50MP रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा
- Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर
- Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 सॉफ्टवेयर
- 5500mAh बैटरी, 65W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई डिस्काउंट की जानकारी फ्लिपकार्ट में दी गई जानकारी पर बेस्ड है. ऐसे में स्मार्टफोन खरीदने से पहले उस पर मिल रहे बैंक या किसी तरह के डिस्काउंट को अच्छे से चेक कर लें. क्योंकि, स्मार्टफोन की कीमत में बदलाव हो सकता है. जिसकी जिम्मेदारी प्रभात खबर नहीं लेता.
यह भी पढ़ें: Black Friday Sale में मची लूट, धड़ल्ले से गिरी Galaxy S24 Ultra की कीमत, फटाफट चेक करिए ऑफर
यह भी पढ़ें: 25,000 रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Plus, Flipkart Black Friday Sale में चल रही तगड़ी डील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










