iPhone में बिना किसी ऐप डाउनलोड किए कर सकते हैं फ्लाइट ट्रैक, जानें कैसे
Published by : Ankit Anand Updated At : 21 Mar 2026 10:00 AM
iPhone यूज करता यूजर (Photo: MakeUseOf)
iPhone में फ्लाइट ट्रैक करना बेहद आसान है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी ऐप की जरूरत नहीं पड़ती. iOS का इनबिल्ट फीचर खुद ही फ्लाइट डिटेल्स पहचानकर लाइव स्टेटस और लोकेशन दिखा देता है. बस सही तरीके से सर्च या टैप करें, और सारी डिटेल्स तुरंत आपके सामने होगी.
अगर आपने कभी सिर्फ ये चेक करने के लिए कोई फ्लाइट ट्रैकिंग ऐप डाउनलोड किया है कि प्लेन लेट है या नहीं, तो हो सकता है अब तक आप iPhone के एक कमाल के फीचर से रूबरू नहीं हुए हैं. असल में, iOS में पहले से ही एक कमाल का फीचर मौजूद है, जिसे Apple ‘Data Detectors’ कहता है. इसकी मदद से आप बिना कोई ऐप डाउनलोड किए, बिना साइन-अप किए सीधे फ्लाइट ट्रैक कर सकते हैं. यानि न कोई झंझट, न कोई सेटअप. बस आपको पता होना चाहिए कि इसे इस्तेमाल कैसे करना है, और आपका काम अपने आप हो जाएगा. आइए जानते हैं ये फीचर कैसे काम करता है.
Messages में कर सकते हैं फ्लाइट ट्रैक
अगर कोई आपको मैसेज में फ्लाइट नंबर भेज दे, जैसे Air India AI2102. iOS अपने आप उस नंबर को पहचान लेता है और उसे एक लिंक की तरह अंडरलाइन कर देता है. अब आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. बस उस नंबर को दबाकर रखें, और तुरंत आपके सामने फ्लाइट की रियल टाइम डिटेल्स आ जाएगी.
Preview Flight वाले ऑप्शन पर टैप करते ही एक पूरा इन्फो कार्ड खुल जाता है. इसमें आपको डिपार्चर (departure) और अराइवल (arrival) टाइमिंग, कोई देरी (delay) है या नहीं, और सबसे खास एक लाइव मैप (live map) भी दिखेगा. इससे आप देख सकते हैं कि प्लेन इस समय कहां है. कुछ मामलों में तो आपको बैगेज क्लेम (baggage claim) की डिटेल्स और एयरलाइन की वेबसाइट या Apple Maps के डायरेक्ट लिंक्स भी मिल जाते हैं.
एक काम की बात और. iOS फ्लाइट्स को पहचानने में तब ज्यादा अच्छा काम करता है जब आप सिर्फ फ्लाइट नंबर नहीं, बल्कि एयरलाइन का नाम भी साथ में लिखते हैं. मतलब, सिर्फ ‘AI2102’ लिखने से कभी-कभी वो सही से पहचान नहीं पता, लेकिन अगर आप ‘Air India AI2102’ लिखेंगे, तो ज्यादातर मामलों में वो तुरंत पहचान लेता है.
Spotlight सर्च की मदद से कर सकते हैं फ्लाइट ट्रैक
आपको ये फीचर इस्तेमाल करने के लिए किसी मैसेज की भी जरूरत नहीं है. बस अपने होम स्क्रीन पर नीचे की तरफ स्वाइप करें, स्पॉटलाइट (Spotlight) सर्च खोलें और फ्लाइट नंबर टाइप करें. जैसे ही आप ये करते हैं, iOS खुद ही एक इंफॉर्मेशन कार्ड दिखा देता है. उस पर टैप करते ही आपको पूरी डिटेल मिल जाती है. जैसे टाइमिंग, फ्लाइट का स्टेटस और यहां तक कि प्लेन अभी कहां है और उसका लाइव मैप भी.
यह भी पढ़ें: क्या आपका स्मार्टफोन हो रहा है ट्रैक? दिखें ये संकेत तो हो जाएं अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










