क्या आपका स्मार्टफोन हो रहा है ट्रैक? दिखें ये संकेत तो हो जाएं अलर्ट

Updated at : 20 Mar 2026 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
Phone Tracking

फोन ट्रैकिंग के इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज / एआई इमेज

फोन टैपिंग का खतरा बढ़ रहा है. लेकिन अनजान ऐप्स, अचानक डेटा खर्च बढ़ना और अजीब कॉल जैसे संकेत समय रहते खतरे की पहचान करने में मदद करते हैं. ऐसे में यहां दिए गए कुछ आसान टिप्स को समझकर आप अलर्ट रह सकते हैं और तुरंत अपने फोन की सुरक्षा मजबूत कर सकते हैं.

विज्ञापन

आज स्मार्टफोन सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि हमारी पूरी जिंदगी का डिजिटल हिस्सा बन चुका है. सिर्फ फोटो-वीडियो और कॉन्टैक्ट्स ही नहीं, बल्कि जरूरी डॉक्यूमेंट्स, बैंक डिटेल्स और बहुत भी कई जरूरी फाइल्स इसमें सेव रहते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी यह प्राइवेट दुनिया सुरक्षित भी है या नहीं? आज के समय में डेटा चोरी, फोन टैपिंग और ट्रैकिंग जैसे खतरे भी बढ़ रहे हैं. अक्सर ये खतरे तुरंत नजर नहीं आते, लेकिन कुछ संकेत ऐसे होते हैं जो आपको अलर्ट कर सकते हैं. सही समय पर इन संकेतों को पहचानना और छोटे-छोटे कदम उठाना आपकी प्राइवेसी को सुरक्षित रख सकता है.

फोन टैप या ट्रैक होने के सामान्य संकेत क्या हैं?

अगर आपके फोन में अचानक कुछ दिक्कत आने लगे, तो इसे हल्के में न लें. यह किसी संभावित खतरे का संकेत हो सकता है. ऐसे में कुछ छोटे-छोटे बदलाव भी आपके लिए बड़ी चेतावनी बन सकते हैं, जैसे:

  • बिना ज्यादा इस्तेमाल के भी फोन का गर्म होना.
  • बैटरी का तेजी से खत्म होना.
  • कॉल के दौरान अजीब आवाजें या डिले.
  • अपने आप ऐप्स का खुलना या बंद होना.
  • अनजान मैसेज या संदिग्ध (Suspicious) नोटिफिकेशन आना.
  • डेटा का अचानक ज्यादा खर्च होना.

इसके अलावा, अगर आपके कॉन्टैक्ट्स बताते हैं कि उन्हें आपके नंबर से अजीब कॉल या मैसेज मिल रहे हैं, तो यह भी संकेत हो सकता है. हालांकि ये सभी बातें हमेशा टैपिंग से महि जुड़ी होती, लेकिन इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

फोन को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?

अगर आपको अपने फोन में कुछ गड़बड़ी लगती है, तो ये आसान कदम अपनाएं:

  • फोन में इंस्टॉल सभी ऐप्स चेक करें और अनजान ऐप्स हटा दें.
  • ऐप्स की परमिशन (Permissions) की जांच करें और जो जरूरी नहीं है, उसके एक्सेस को बंद कर दें.
  • फोन को हमेशा लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ रखें.
  • बैटरी और डेटा इस्तेमाल पर नजर रखें.
  • फोन के सिक्योरिटी फीचर्स से स्कैन करें.
  • पब्लिक Wi-Fi का इस्तेमाल करते समय सावधान रहें.
  • मजबूत पासवर्ड या बायोमेट्रिक लॉक सेट करें.
  • जब जरूरत न हो, तो Bluetooth और Location बंद रखें.
  • जरूरी डेटा का नियमित बैकअप लें.
  • समस्या बनी रहे तो फोन को फैक्ट्री रीसेट करें.
  • जरूरत पड़ने पर सर्विस प्रोवाइडर या एक्सपर्ट से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें: फोन चोरी हो गया और UPI ऐप्स चालू थे? तुरंत ऐसे कर सकते हैं अपना बैंक अकाउंट सेफ

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola