FREE में Dhurandhar देखने का बढ़िया मौका, बस टिकट बुक करते समय यूज करें ये ऑफर्स

Updated:
विज्ञापन
FREE Dhurandhar Movie Ticket

धुरंधर फ्री मूवी टिकट

Dhurandhar FREE Movie Ticket: अगर आप भी अब तक टिकट महंगे होने के कारण धुरंधर मूवी नहीं देख पाए हैं, तो फिर आप कोटक, ऐक्सिस, इंडसइंड और IDFC बैंक कार्ड्स पर मिल रहे शानदार मूवी ऑफर के जरिए फ्री टिकट पा सकते हैं.

विज्ञापन

Dhurandhar FREE Movie Ticket: अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की लेटेस्ट मूवी धुरंधर का क्रेज बढ़ता जा रहा है. थिएटर्स हर दिन ऑडियंस से भर रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी इस एक्शन लोडेड मूवी को देखना चाहते हैं, लेकिन टिकट आपको महंगी लग रही है, तो फिर सस्ते में टिकट पाने का भी एक तरीका है. आप इस ब्लॉकबस्टर मूवी को अपने नजदीकी मल्टीप्लेक्स में फ्री (Watch Dhurandhar Movie for Free) देख सकते हैं. दरअसल, BookMyShow और कई सारे बैंक कार्ड पर ऑफर मिल रहा है, जिससे आप सस्ते में मूवी का मजा ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

BookMyShow पर मिल रहा एक पर एक फ्री टिकट

अगर आप Yes Private या Yes Private Prime क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर BookMyShow से एक टिकट पर एक टिकट मुफ्त पा सकते हैं. जी हां, BookMyShow पर Yes Private कार्ड यूजर्स को BOGO यानी Buy One Get One ऑफर मिल रहा है. इसके लिए आपको प्लेटफॉर्म पर जाकर धुरंधर टिकटों पर BOGO या डिस्काउंट के लिए बैंक-स्पेसिफिक डील्स के लिए ऑफर्स सेक्शन में चेक करना होगा.

कोटक PVR डेबिट कार्ड से भी मिलेगा फायदा

अगर आप कोटक का PVR डेबिट कार्ड यूज करते हैं, तो आप हर खर्च पर मिलने वाले पॉइंट्स का फायदा उठा सकते हैं. दरअसल, PVR डेबिट कार्ड से हर खर्च पर पेमेंट करने पर यूजर्स को पॉइंट्स मिलते हैं, जिसका इस्तेमाल यूजर्स टिकट और फूड पर कर सकते हैं. साथ ही लगातार खर्च करने वाले यूजर्स को कई सारे फ्री टिकट भी मिलते हैं.

ऐक्सिस बैंक वैल्यू+ कार्ड की BOGO ऑफर

Axis बैंक के वैल्यू+ डेबिट कार्ड में Buy One Get One ऑफर मिल रहा है, जिसमें यूजर्स 200 रुपये तक के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं.

इंडसइंड और IDFC FIRST बैंक कार्ड्स ऑफर

इंडसइंड बैंक के सिग्नेचर और वर्ल्ड डेबिट कार्ड्स यूजर्स को हर 3 महीने में 1 से 4 टिकट फ्री में मिलते हैं. वहीं, IDFC FIRST बैंक के प्रीमियम कार्ड्स यूजर्स को BookMyShow पर हर महीने 2 टिकट फ्री मिलते हैं.

कैसे करें टिकट बुक?

इन ऑफर्स का फायदा उठाने के लिए आपको बैंक की वेबसाइट या BookMyShow और PVR Cinemas के ऑफर सेक्शन पर जाना होगा. हालांकि, इस बात का ध्यान रहे कि हर ऑफर के लिए अलग-अलग टर्म्स एंड कंडीशन होंगे. जैसे महीने में आप फ्री टिकट का फायदा कितने बार उठा सकते हैं, ऑफर की वैलिडिटी और कितने तक का डिस्काउंट मिलेगा. ऐसे में एलिजिबिलिटी चेक कर ही टिकट बुक करें.

कैसे मिलेगा धुरंधर मूवी का मुफ्त टिकट?

अगर आप BookMyShow पर चुनिंदा बैंक डेबिट/क्रेडिट कार्ड्स से टिकट बुक करते हैं, तो आपको फ्री या Buy 1 Get 1 ऑफर मिलेगा.

क्या हर महीने फ्री मूवी टिकट मिलता है?

हां, कई बैंक मंथली लिमिट के साथ ऑफर देते हैं, जिससे हर महीने फ्री टिकट का फायदा मिल सकता है.

ऑफर का फायदा कैसे उठाएं?

ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस टिकट बुक करते समय बैंक कार्ड चुनें और ऑफर सेक्शन में मौजूद Buy 1 Get 1 Free या Free Ticket ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें.

यह भी पढ़ें: XYZ Left the Group: यह ट्रिक लगाएंगे तो आपके WhatsApp ग्रुप छोड़ने पर किसी को कानोंकान नहीं होगी खबर

यह भी पढ़ें: Connect WiFi Without Password: बिना पासवर्ड बताए किसी को भी WiFi से कर सकते हैं कनेक्ट, कई लोगों को पता नहीं होती ये ट्रिक

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

अगर आप BookMyShow पर चुनिंदा बैंक डेबिट/क्रेडिट कार्ड्स से टिकट बुक करते हैं, तो आपको फ्री या Buy 1 Get 1 ऑफर मिलेगा.