बिना इंटरनेट भी चलेगा UPI, फोन में ऐसे सेट करें नया फीचर

Updated:
विज्ञापन

यूपीआई एक्स लाइट गाइड / सांकेतिक तस्वीर

UPI X Lite: यूपीआई एक्स लाइट से बिना इंटरनेट के पेमेंट संभव है. जानें कैसे एक्टिवेट करें, कैसे काम करता है और किन यूजर्स के लिए है सबसे ज्यादा फायदेमंद

विज्ञापन

देश में डिजिटल पेमेंट का दायरा लगातार बढ़ रहा है और इसी बीच UPI का नया हल्का लेकिन बेहद काम का वर्जन- UPI X Lite, तेजी से चर्चा में है. यह फीचर उन जगहों पर भी पेमेंट को आसान बनाता है जहां इंटरनेट या तो कमजोर होता है या बिल्कुल नहीं चलता. NFC तकनीक पर आधारित यह सिस्टम आपके फोन के वॉलेट से सीधे पेमेंट प्रॉसेस करता है, यानी हर बार बैंक सर्वर से कनेक्ट होने की जरूरत भी नहीं पड़ती.

कैसे काम करता है UPI X Lite

UPI X Lite को एक्टिवेट करने के बाद यूजर अपने वॉलेट में पहले से पैसे लोड करता है. यही बैलेंस बाद में बिना इंटरनेट के भी ट्रांजैक्शन पूरा कर देता है. खास बात यह है कि यह फीचर NFC के जरिये सिर्फ फोन टैप करने पर पेमेंट कर देता है. हालांकि जिसके पास आप पैसे भेज रहे हैं, उसके फोन में भी यह फीचर ऑन होना जरूरी है.ट्रांजैक्शन की अधिकतम सीमा फिलहाल 500 रुपये तय की गई है और रिसीवर को पैसा तभी मिलेगा जब उसका फोन इंटरनेट से कनेक्ट होगा. इसके लिए चार दिन की वैधता भी रखी गई है.

क्यों खास है UPI X Lite

कम नेटवर्क वाले इलाकों में पेमेंट फेल होने की समस्या आम है. ऐसे में UPI X Lite एक भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आता है. रोजमर्रा की छोटी खरीदारी, कैशलेस ट्रांजैक्शन और तेज पेमेंट के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है. चूंकि इसमें बार-बार UPI पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए यह और भी तेज और सुविधाजनक बन जाता है.

अपने फोन में ऐसे करें सेटअप

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपका स्मार्टफोन NFC सपोर्ट वाला होना चाहिए. इसके बाद BHIM या कोई भी बैंकिंग ऐप डाउनलोड करें जो UPI X Lite को सपोर्ट करता हो. ऐप में बैंक अकाउंट लिंक करने और UPI पिन सेट करने के बाद फोन की सेटिंग्स में जाकर Tap & Pay या UPI X Lite विकल्प को ऑन करना होता है. इसके बाद वॉलेट में अधिकतम 2000 रुपये तक का बैलेंस जोड़ सकते हैं. पेमेंट के समय बस फोन को NFC टर्मिनल या साउंडबॉक्स पर टैप करना होता है और ट्रांजैक्शन तुरंत पूरा हो जाता है.

किसके लिए है यह फीचर

जो लोग अक्सर यात्रा करते हैं, ग्रामीण इलाकों में रहते हैं या जहां नेटवर्क की समस्या रहती है, उनके लिए UPI X Lite बेहद उपयोगी साबित हो सकता है. यह फीचर डिजिटल पेमेंट को और भी सरल और भरोसेमंद बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

UPI से अपने आप कट गए पैसे? तुरंत बंद कर दें ये सेटिंग, नहीं तो हर महीने होगा नुकसान

ChatGPT पर भी होगा UPI पेमेंट, NPCI ने कर ली तैयारी

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola