स्पीकर खराब नहीं है फिर भी आवाज क्यों कमजोर? ये छोटी सी गलती होती है वजह, जानें कैसे करें ठीक

Published by : Ankit Anand Updated At : 15 May 2026 2:07 PM

विज्ञापन

फोन स्पीकर (Photo: iSmash)

How To Fix Weak Phone Speaker: फोन का स्पीकर कमजोर लग रहा है, तो जरूरी नहीं कि वो खराब हो गया हो. अक्सर इसकी वजह धूल, जेब का कचरा या नमी होती है जो ग्रिल में फंस जाती है. थोड़ी सी सफाई और सही तरीके से ब्रश या टेप का इस्तेमाल करके इसे घर पर ही ठीक किया जा सकता है.

विज्ञापन

अगर आपके स्मार्टफोन का स्पीकर अचानक धीमा, दबा-दबा या आवाज बहुत कम आने लगे, तो जरूरी नहीं कि फोन खराब हो गया हो. कई बार असली वजह सिर्फ धूल और जेब या बैग में जमा होने वाला बारीक कचरा होता है. ये चीजें जो स्पीकर ग्रिल में फंस जाती हैं. आजकल ज्यादातर लोग फोन को जेब, बैग या धूल वाली जगहों पर रखते हैं, इसलिए यह समस्या बहुत नॉर्मल है. अच्छी बात यह है कि हर बार आपको सर्विस सेंटर दौड़ने की जरूरत नहीं है. कई मामलों में यह दिक्कत घर पर ही कुछ मिनट में आसानी से ठीक की जा सकती है. आइए आपको बताते हैं कैसे.

आपके फोन का स्पीकर धीमा क्यों सुनाई देता है?

मोबाइल रिपेयर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, समय के साथ स्पीकर की जाली में जेब की रुई, धूल, मिट्टी, त्वचा का तेल और छोटे-छोटे कण जमा हो जाते हैं. यही गंदगी आवाज को साफ बाहर आने से रोकती है, जिसकी वजह से गाने, कॉल या वॉइस नोट्स पहले जितने तेज और क्लियर नहीं सुनाई देते.

दिलचस्प बात यह है कि वॉटर-रेजिस्टेंट फोन भी इस परेशानी से पूरी तरह नहीं बचते. पसीना, हवा में नमी, बाथरूम की भाप या हल्की बारिश की बूंदें भी स्पीकर की जाली में नमी फंसा सकती हैं. ऐसे में कुछ समय के लिए आवाज मद्धम या खराब क्वालिटी की लगने लगती है, जबकि फोन के स्पीकर में कोई बड़ी खराबी नहीं होती.

स्पीकर को कैसे साफ करें?

अगर आपके फोन के स्पीकर में धूल भर गई है और आवाज कम आने लगी है, तो उसे साफ करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. सबसे पहले, फोन को हमेशा बंद कर दें. इसके बाद किसी नरम और सूखे ब्रश जैसे कि पुराना टूथब्रश, पेंट ब्रश या माइक्रोफाइबर ब्रश से धीरे-धीरे स्पीकर के छेदों की धूल साफ करें. ध्यान रहे, बहुत हल्के हाथ से काम करें ताकि अंदर का मेश खराब न हो.

कई लोग गलती से स्पीकर में सीधे मुंह से फूंक मार देते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. इससे धूल हटने की बजाय अंदर नमी चली जाती है. इससे समस्या दूर होने के बजाए और बढ़ जाती है. अगर धूल अंदर तक फंसी हो, तो लो-प्रेशर कंप्रेस्ड एयर का यूज करें. इसके अलावा एक आसान तरीका ये भी है कि स्टिकी टेप या रीयूजेबल एडहेसिव पुट्टी से हल्के से धूल को खींचकर बाहर निकाला जाए.

पैसे खर्च करने से पहले ये सेटिंग्स जरूर चेक कर लें

कई बार असली दिक्कत स्पीकर में नहीं होती. ऑडियो की समस्या Bluetooth कनेक्शन, किसी ऐप की गड़बड़ी, इक्वलाइजर सेटिंग्स या फिर ‘Do Not Disturb’ मोड की वजह से भी हो सकती है. बस एक बार फोन रीस्टार्ट करके और साउंड सेटिंग्स चेक करके देखें.

यह भी पढ़ें: इस छिपी हुई सेटिंग की वजह से स्लो चार्ज हो रहा है आपका स्मार्टफोन, आज ही करें ऑफ

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola