iPhone का Action Button बनेगा और भी काम का, एक टैप में यूज कर पाएंगे ChatGPT Voice Mode, जानें कैसे

Updated:
विज्ञापन
iPhone Action Button

iPhone Action Button

ChatGPT के नए अपडेट में एक ऐसी सुविधा आ गई है जिससे आप iPhone के Action Button की मदद से ChatGPT के voice mode को तुरंत लॉन्च कर सकते हैं। ये तब काफी काम आता है जब आपको जल्दी से ChatGPT से कुछ पूछना हो.

विज्ञापन

iPhone Action Button: Apple की Siri अभी भी AI वाले दूसरे voice assistants से पीछे चल रही है, जैसे ChatGPT की voice फीचर, जो Siri की तुलना में ज्यादा स्मार्ट जवाब दे सकती है. लेकिन अब ChatGPT के नए अपडेट में एक ऐसी सुविधा आ गई है जिससे आप iPhone के Action Button की मदद से ChatGPT के voice mode को तुरंत लॉन्च कर सकते हैं. ये तब काफी काम आता है जब आपको जल्दी से ChatGPT से कुछ पूछना हो.

यह नया फीचर iPhone 15 Pro और उसके बाद के मॉडलों पर उपलब्ध है जिनमें Action Button दिया गया है. आप आसानी से ChatGPT voice mode को Action Button वाले शॉर्टकट में ऐड कर सकते हैं और फिर बस एक प्रेस में इसे एक्सेस कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे आप Action Button में ChatGPT का voice mode सेट कर सकते हैं.

अपने Action Button को ChatGPT लॉन्चर बनाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें

  • सबसे पहले App Store खोलें और ChatGPT ऐप को इंस्टॉल या अपडेट कर लें. जरूरत हो तो अपने अकाउंट से लॉग इन कर लें.
  • अब अपने iPhone की Settings में जाएं और ऊपर दिख रहे Action Button पर टैप करें.
  • स्क्रीन पर बाएं स्वाइप करें या एरो दबाकर Controls मेन्यू खोलें. ऐप लिस्ट में नीचे स्क्रोल करें या सर्च करके ChatGPT ढूंढें.
  • ChatGPT चुनें और फिर Open ChatGPT Voice ऑप्शन सिलेक्ट करें. अगर माइक्रोफोन एक्सेस मांगे, तो Allow कर दें.
  • अब सिर्फ Action Button को लॉन्ग प्रेस करें और बस ChatGPT का Voice Mode तुरंत खुल जाएगा.

सेटअप हो जाने के बाद ये शॉर्टकट काफी काम आता है. जैसे खाना बनाते समय तुरंत कोई रेसिपी पूछना, चलते-फिरते नए आइडिया ब्रेनस्टॉर्म करना, देर रात कोडिंग करते हुए मदद लेना, शॉपिंग लिस्ट डिक्टेट करना या फिर झटपट किसी लाइन का ट्रांसलेशन करना. सब कुछ बिना ऐप ढूंढे तुरंत हो जाता है.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

यह भी पढ़ें: GPS बंद होने के बाद भी Google को कैसे पता चलता है आपकी लोकेशन? जानें किन-किन तरीकों से करता है ट्रैक

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola