Air Fryer Cleaning Tips: एयर फ्रायर की डीप क्लीनिंग कैसे करें? जान लें सबसे आसान तरीका

Published by :Ankit Anand
Published at :06 Jan 2026 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
Air Fryer Deep Cleaning Tips

एयर फ्रायर की सफाई के टिप्स (Pic- AI Generated)

Air Fryer Cleaning Tips: छुटियों में आपकी किचन में एयर फ्रायर ने खूब काम किया होगा. कुरकुरे फ्राइज, रोस्ट सब्जियां और स्नैक्स के बाद एयर फ्रायर चिकना और थका-सा लग सकता है. नए साल की शुरुआत पर इसे साफ करना जरूरी है ताकि ये नए जैसा रहे. आइए आपको एयर फ्रायर की डीप क्लीनिंग करने का आसान तरीका बताते हैं.

विज्ञापन

Air Fryer Cleaning Tips: पहले क्रिसमस फिर नई ईयर यानी अब छुटियों का मौसम खत्म हो चुका है और इस दौरान आपकी किचन में खूब पकवान बने होंगे. कुरकुरे फ्राइज से लेकर रोस्ट की हुई सब्जियां, चीजी स्नैक्स और मिठाइयों तक, आपके एयर फ्रायर ने जमकर काम किया होगा. लेकिन इतने इस्तेमाल के बाद वह थोड़ा चिकना और थका-सा लगने लगा होगा. नए साल की शुरुआत पर यह सही समय है कि आप अपने एयर फ्रायर को अच्छी तरह साफ करें. आइए आपको बताते हैं कैसे आप अपने एयर फ्रायर की डीप क्लीनिंग कर सकते हैं.

फ्रायर को ठंडा होने दें और बाहरी सफाई करें

सबसे पहले एयर फ्रायर को ठंडा होने दें और प्लग से निकाल दें. अगर मशीन गर्म होगी तो जलने का खतरा रहता है और गरम हालत में सफाई करने से डिवाइस खराब भी हो सकता है. बाहर की सफाई के लिए गुनगुने साबुन वाले पानी में एक नरम कपड़ा भिगोकर सतह को हल्के हाथ से पोंछें. तेज स्प्रे या केमिकल का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे फिनिश खराब हो सकती है या बाद में गर्म होने पर बदबूदार धुआं निकल सकता है.

बास्केट और हटाए जा सकने वाले हिस्सों की सफाई करें

सबसे पहले एयर फ्रायर की बास्केट और हटाए जा सकने वाले हिस्सों की सफाई करें क्योंकि सबसे ज्यादा गंदगी इन्हीं पर जमती है. अगर खाने के बड़े टुकड़े चिपक गए हों, तो बास्केट को गुनगुने पानी और बर्तन धोने वाले साबुन में कुछ देर भिगो दें. इसके बाद लकड़ी के स्पैचुला से हल्के हाथ से गंदगी निकालें, क्योंकि धातु के बर्तन कोटिंग खराब कर सकते हैं.

कोनों और कठिन जगहों को साफ करें

एयर फ्रायर के हीटिंग एलिमेंट और फैन जैसी जगहों में छोटे छोटे टुकड़ें और तेल जमा हो सकते हैं. इन्हें धीरे-धीरे साफ करने के लिए एक नया, मुलायम टूथब्रश सबसे बढ़िया होता है. अगर एयर फ्रायर में अभी भी पिछली रात के खाने की बदबू है, तो अंदर आधा नींबू रगड़ें और फिर पानी से धो लें.

अच्छे से सुखाने के बाद स्टोर करें 

साफ करने के बाद अपने एयर फ्रायर को स्टोर करने से पहले पूरी तरह सूखा लें. अगर अंदर नमी रहेगी तो बदबू, जंग या बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं. पेपर या सिलिकॉन लाइनर इस्तेमाल करने से भविष्य में गंदगी कम होगी, लेकिन ध्यान रहे कि ये हीटिंग एलिमेंट को छू न लें या एयरफ्लो रोक न दें.

यह भी पढ़ें: Induction Blower Cleaning Tips: इंडक्शन ब्लोअर में जम गई है धूल? मिनटों में ऐसे करें क्लीन, दोबारा चलेगा नए जैसा

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola