Induction Blower Cleaning Tips: इंडक्शन ब्लोअर में जम गई है धूल? मिनटों में ऐसे करें क्लीन, दोबारा चलेगा नए जैसा

Induction Blower Cleaning Tips
Induction Blower Cleaning Tips: आज कई घरों में इंडक्शन होना आम बात है. इसके होने से कुकिंग काफी आसान हो जाती है. लेकिन डेली यूज से इसके ऊपर के हिस्से पर जिद्दी दाग और मैल पड़ जाती है. इसके अलावा, नीचे लगे जाली और पंखे पर भी धूल जम जाती है. इन्हें साफ करना बेहद जरूरी है. आइए आपको इसे साफ करने का आसान तरीका बताते हैं.
Induction Blower Cleaning Tips: आज गैस सिलेंडर के दाम कैसे आसमान छू रहे हैं ये बात सभी को पता है. इसी से बचने के लिए अब कई लोग अपने घरों में इंडक्शन का यूज करने लगे हैं. घर में इसके रहने से कुकिंग काफी आसान हो जाती है. इसका सबसे बाड़ा फायदा यह है कि आप पंखे के सामने बैठकर भी इसे यूज कर सकते हैं. लेकिन डेली यूज से इसके ऊपर के हिस्से पर जिद्दी दाग और मैल पड़ जाती है. इसके अलावा, नीचे लगे जाली और पंखे पर भी धूल जम जाती है. इन्हें साफ करना बेहद जरूरी है, अगर न किया जाए तो इंडक्शन खराब हो सकता है. तो आइए जानते हैं कैसे आप अपने इंडक्शन को साफ कर सकते हैं.
इंडक्शन साफ करने से पहले करें ये काम
जब भी आप इसे साफ करने जाएं, तो सबसे पहले इसका प्लग बोर्ड से निकाल दें. इसके बाद तभी सफाई करें जब इसकी प्लेट पूरी तरह ठंडी हो जाए. ऐसा करने से प्लेट को नुकसान नहीं पहुंचेगा और वो टूटेगी भी नहीं.
इंडक्शन प्लेट को कैसे साफ करें?
इंडक्शन को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा एक कारगर मटेरियल है. आप एक कटोरी में गर्म पानी लें और उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच लिक्विड सोप मिलाकर घोल बना लें. फिर एक नरम कपड़े इसमें डुबोएं और निचोड़ लें. अब कपड़े से इंडक्शन की सतह को हल्के हाथों से पोछें. इसी तरह से हफ्ते में कम से कम 2 बार इंडक्शन की सफाई जरूर करें ताकि आपका इंडक्शन साफ और चमकता रहे.
इंडक्शन ब्लोअर को कैसे साक करें? (How To Clean Induction Blower)
इंडक्शन साफ करते समय सिर्फ ऊपर की सतह ही नहीं, बल्कि इसके पीछे लगा ब्लोअर भी साफ करना बहुत जरूरी होता है. इसे साफ करने के लिए आपको सिर्फ एक सूखा ब्रश चाहिए. ब्रश से ब्लोअर की हल्के हाथों से सफाई कर लें.
अगर आप ब्लोअर की डीप क्लीनिंग करना चाहते हैं तो सबसे पहले उसे बिजली के कनेक्शन से हटा दें. इसके बाद ब्लोअर का फिल्टर निकालें और उसे गुनगुने पानी में डिश सोप डालकर भिगो दें या चाहें तो डिशवॉशर में भी धो सकते हैं. ब्लोअर के बाकी हिस्से, जैसे ब्लेड आदि, को मुलायम कपड़े से पोंछें या कंप्रेस्ड हवा से साफ करें. जब सब कुछ अच्छी तरह सूख जाए, तो सारे हिस्सों को सही से वापस लगा दें.
यह भी पढ़ें: आप भी इंडक्शन पर बनाते हैं खाना तो गांठ बांध लें ये जरूरी बातें, वरना बार-बार देना पड़ेगा मेकैनिक को मोटा पैसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










