Grok AI Imagine: एलन मस्क का AI टूल हुआ एकदम FREE, जितना मर्जी उतना बनाएं मजेदार इमेज और वीडियो
Published by : Ankit Anand Updated At : 12 Aug 2025 3:27 PM
Grok AI Imagine
Grok AI Imagine: एलन मस्क की कंपनी xAI के आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल Grok Imagine को एंड्रॉयड यूजर्स अब एकदम फ्री में यूज कर सकते हैं. इस टूल को अब तक केवल iOS यूजर्स तक ही सिमित था. इस टूल की मदद से आप टेक्स्ट या वॉइस प्रॉम्प्ट के जरिए वीडियो और इमेज जनरेट कर सकते हैं.
Grok AI Imagine: एलन मस्क के X (पूर्व में ट्विटर) ने पोस्ट करते हुए बताया कि अब Grok Imagine फीचर Grok ऐप में सभी के लिए फ्री है. यह घोषणा ठीक कुछ घंटों बाद आई, जब OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने अपना नया मॉडल GPT-5 लॉन्च किया. बता दें कि Grok Imagine एक एडवांस्ड AI मॉडल है, जो टेक्स्ट या वॉइस प्रॉम्प्ट से वीडियो और इमेज जनरेट करने में माहिर है. इसे एलन मस्क की कंपनी xAI ने बनाया है.
हालांकि OpenAI का Sora टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल और गूगल का Veo 3 भी इसी तरह की सुविधा देते हैं, लेकिन फिलहाल ये केवल पेड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध हैं. फीचर का अपडेट शेयर करते हुए एलन मस्क ने X पर लिखा, “Grok Imagine ने यूजर्स के लिए 4.4 करोड़ से ज्यादा इमेज तैयार की हैं, जबकि कल यह आंकड़ा 2.2 करोड़ था.”
Grok AI Imagine से कैसे करें इमेज जनरेट?
इमेज क्रिएट करने के लिए सबसे पहले आपके पास Grok ऐप होना जरूरी है, जो एंड्रॉयड के लिए गूगल प्ले स्टोर और आईफोन के लिए ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. ऐप इंस्टॉल करने के इस प्रोसेस को फॉलो करें-
- Grok ऐप खोलें.
- टॉप मेन्यू से ‘Imagine’ ऑप्शन चुनें.
- जिस तरह की इमेज बनाना चाहते हैं, उसका टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखें.
- या फिर अपने डिवाइस से कोई फोटो अपलोड करें और उसे एआई की मदद से कस्टमाइज करें.
जनरेट हुए इमेज का वीडियो में कैसे बदलें?
Grok Imagine अब किसी भी AI जनरेटेड फोटो को शॉर्ट वीडियो में बदलने की सुविधा भी दे रहा है. फोटो तैयार होने के बाद, यूजर को बस ‘Make video’ ऑप्शन पर टैप करना होगा. ऐप आपको चार मोड देता है- Normal, Fun, Custom और एक विवादित Spicy मोड. यह फीचर उन क्रिएटर्स के लिए खास हो सकता है जो बिना जटिल एडिटिंग टूल्स के जल्दी और आसान तरीके से एआई-पावर्ड एनीमेशन बनाना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: ChatGPT 5 ने बताया अंडा और पनीर में कौन है प्रोटीन का असली बादशाह?
यह भी पढ़ें: Grok AI से भारत में सबसे ज्यादा पूछे जानेवाले ये रहे टॉप 10 सवाल, जवाब सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










