Google Chrome में वेबसाइट बहुत धीरे खुलती है? Cache क्लियर करने से मिलेगा फायदा, जानें तरीका

Published by : Ankit Anand Updated At : 02 May 2026 12:12 PM

विज्ञापन

गूगल क्रोम (Photo: Yahoo)

अगर आपका Google Chrome पहले जैसा फास्ट नहीं रहा या वेबसाइट्स खुलने में ज्यादा समय ले रही हैं, तो इसकी वजह जमा हुआ कैश हो सकता है. अच्छी बात यह है कि इसे साफ करना बेहद आसान है. आइए आपको पूरा प्रोसेस बताते हैं.

विज्ञापन

जब आप किसी वेबसाइट को पहली बार खोलते हैं, तो आपका ब्राउजर उसे दिखाने के लिए जरूरी डेटा डाउनलोड करता है. अगर वेबसाइट में ढेर सारी तस्वीरें, वीडियो या ग्राफिक्स हों, तो यह प्रोसेस थोड़ा समय ले सकती है. यही वजह है कि कोई वेबसाइट पहली बार खुलने में थोड़ी स्लो लगती है. लेकिन अच्छी बात यह है कि आपका ब्राउजर काफी समझदार होता है. वह एक बार डाउनलोड किए गए डेटा को कैश (Cashe) में सेव कर लेता है. इससे अगली बार वही वेबसाइट तेजी से खुलती है, क्योंकि ब्राउजर को बार-बार वही फाइलें डाउनलोड नहीं करनी पड़तीं. यानी आपका समय भी बचता है और इंटरनेट डेटा भी.

हालांकि, कई बार यही कैश परेशानी की वजह बन जाता है. अगर Google Chrome अचानक धीमा हो जाए या कोई वेबसाइट ठीक से लोड न हो रही हो, तो सबसे आसान और असरदार उपाय है ब्राउजर का कैश साफ करना. आइए आपको पूरा प्रोसेस बताते हैं.

PC या लैपटॉप पर Chrome का कैश कैसे क्लियर करें?

  • अपने PC या लैपटॉप में Google Chrome खोलें.
  • अब स्क्रीन के ऊपर दाईं तरफ दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करें.
  • यहां से Settings के ऑप्शन में जाएं.
  • बाईं तरफ दिए गए मेन्यू में Privacy and Security पर क्लिक करें.
  • अब Delete Browsing Data वाले ऑप्शन को चुनें.
  • इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी, जहां आप तय कर सकते हैं कि क्या हटाना है. जैसे Cached Images and Files, Browsing History या Cookies.
  • फिर यह तय करें कि किस समय तक का डेटा हटाना है, जैसे: पिछले 1 घंटे का, पिछले 24 घंटे का, पिछले 7 दिनों का, पिछले 4 हफ्तों का या फिर All Time
  • आखिर में Delete Data बटन पर क्लिक कर दें.

Android में Google Chrome का कैश कैसे क्लियर करें?

  • अपने फोन में Google Chrome ऐप खोलें.
  • स्क्रीन के ऊपर दाईं तरफ दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप करें.
  • अब नीचे स्क्रॉल करके Settings में जाएं.
  • यहां Privacy and Security ऑप्शन पर टैप करें.
  • इसके बाद Delete Browsing Data चुनें.
  • अब आप तय कर सकते हैं कि क्या हटाना है, जैसे Cache, Cookies या Browsing History.
  • आखिर में Delete Data पर टैप करें, और आपका Chrome कैश साफ हो जाएगा.

iOS में Google Chrome का कैश कैसे क्लियर करें?

  • अपने iPhone या iPad में Google Chrome खोलें.
  • अब स्क्रीन के नीचे दाईं तरफ दिख रहे तीन डॉट्स (⋯) पर टैप करें.
  • मेन्यू खुलने पर Settings पर जाएं.
  • इसके बाद नीचे स्क्रॉल करें और Privacy and Security ऑप्शन चुनें.
  • यहां Delete Browsing Data पर टैप करें.
  • अब आप चुन सकते हैं कि क्या हटाना है, जैसे Cache, Browsing History या Cookies.
  • साथ ही, आप यह भी तय कर सकते हैं कि कितना पुराना डेटा डिलीट करना है. पिछले एक घंटे का, पिछले 7 दिनों का या फिर All Time.
  • आखिर में Delete Browsing Data पर टैप करें और आपका Chrome कैश साफ हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Gemini ने फाइल बनाना किया आसान, अब चैट में ही बनाएं Docs, Sheets और PDFs, जानें तरीका

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola