Holi 2024: होली खेलने में भीग गया फोन, तो जानिए क्या करें और क्या नहीं

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 25 Mar 2024 4:37 PM

विज्ञापन

Smartphone Care Tips: कुछ आसान तरीके अपनाकर फोन में घुसा पानी आप साफ कर सकते हैं. ऐसे में आपका सही हो सकता है.

विज्ञापन

Holi 2024 Smartphone Care Tips: होली का त्योहार यानी रंग और पानी से सराबोर होंगे आप. लेकिन कहीं गलती से भी यह पानी आपके फोन में चला गया तो रंग में भग पड़ना तय है. ऐसे में होली पर अपने फोन को रंग और पानी से बचाने के लिए हम यहां बता रहे हैं कुछ खास टिप्स, जिन्हें फॉलो कर लेंगे तो आपको फायदा हो सकता है-

Smartphone Care Tips : हड़बड़ाना नहीं है

परिवार और दोस्तों के साथ होली खेलने के दौरान कई बार फोन भीग जाता है. इससे फोन खराब हो सकता है और काम करना बंद कर सकता है. अगर आपके फोन के साथ भी कुछ ऐसा हुआ है तो हड़बड़ाना नहीं है. कुछ सिंपल ट्रिक्स फॉलो कर आप फोन में घुसे पानी को साफ कर सकते हैं. ऐसा करेंगे तो ज्यादा मुमकिन है कि आपका फोन खराब होने से बच सकता है.

Tech Tips : फोन से ऐक्सेस करें अपना लैपटॉप, बड़ी आसान है ट्रिक

Smartphone Tips : फोन भीग गया तो क्या करें?

टिप्स ऐंड ट्रिक्स : फोन भीग गया है और उसमें पानी चला गया है तो पहले फोन को स्विच ऑफ कर देना है. अब फोन को एक साफ कपड़े से साफ करना है. फोन की सिम कार्ड ट्रे बाहर निकालनी है. बैक पैनल अगर रिमूवेबल है, तो उसे भी निकाल दें. हालांकि आजकल ज्यादातर फोन नॉन-रिमूवेबल बैक पैनल के साथ होते हैं. ध्यान रखें कि फोन साफ करने के लिए किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल करने से बचना है.

Smartphone Care : फोन को कैसे सुखाएं?

फोन को अपनी हथेली पर हल्के से लेकिन बार-बार मारना है. इससे पोर्ट में से पानी बाहर निकल जाता है. फोन से पानी निकाल देने के बाद इसे सुखाने के लिए किसी हवादार जगह पर रख देना है. ध्यान रखें कि फोन को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर या चावल का इस्तेमाल नहीं करना है. साथ ही, चावल के कटोरे में फोन रखकर उसे सुखाने से भी बचना है क्योंकि चावल के छोटे – छोटे दाने फोन के पोर्ट में घुस सकते हैं और इससे बात बनने की जगह बिगड़ ही जाएगी. फोन को कुछ घंटों तक सुखाने के बाद चेक कर लें कि उसमें घुसा पानी पूरी तरह से सूखा है या नहीं. फोन को खुली हवादार जगह में सूखने में 24 घंटे का समय लग सकता है. अगर फोन सूख गया हो, तो उसे ऑन करें. अगर फोन ऑन नहीं होने पर इसे चार्ज करने की गलती हरगिज न करें. अब फोन की कंपनी का कस्टमर केयर आपकी मदद कर सकता है.

1290 रुपये बचाने का मौका, YouTube पर ऐसे देखें Ad-Free वीडियो

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola