Happy Children’s Day 2025 Wishes, Images, Status: प्यारी हंसी, मासूमियत भरी आंखें और सपनों से भरे नन्हें सितारों को खास अंदाज में कहें ‘हैप्पी चिल्ड्रेंस डे’

बाल दिवस की शुभकामनाएं
Happy Children’s Day 2025 Wishes, Images, Status: आज 14 नवंबर को बच्चों का खास दिन बाल दिवस है. ऐसे में आप भी अपने स्टूडेंट्स या उस खास बच्चे को स्पेशल फिल कराने के लिए यहां से भेजें बाल दिवस पर खास शुभकामना संदेश.
Happy Children’s Day 2025 Wishes, Images, Status: आज चिल्ड्रेंस डे यानी बाल दिवस है. हर साल 14 नवंबर को हम देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस मनाते हैं. क्योंकि, नेहरू जी को बच्चों से काफी प्रेम और लगाव था, इसलिए ये दिन खास बच्चों के लिए समर्पित किया गया है. बाल दिवस सिर्फ बच्चों के लिए एक दिन नहीं, बल्कि उनके बचपन की मासूमियत, उनके सपनों का उत्सव है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि बच्चों के बचपन को संजोने और हर बच्चे के भीतर छिपे सपनों को संवारने का यही सही समय है. ऐसे में इस खास दिन पर बच्चों को सिर्फ शुभकामनाएं नहीं, बल्कि प्रेरणा, प्यार और विश्वास से भरे संदेश भी देना जरूरी है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपना सुंदर भविष्य बना सकें. यहां हम आपके लिए कुछ खास शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिसे आप अपने स्टूडेंट्स या आसपास के बच्चों को भेज सकते हैं. साथ ही कुछ इमेज और स्टेटस भी है, जिसे आप अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं.

बाल दिवस की शुभकामनाएं | Happy Children’s Day Wishes in Hindi
- तुम हो आज के फूल और आने वाले कल की खुशबू,
तुम्हारी मुस्कान दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति है.
बाल दिवस की ढेरों शुभकामनाएं.
- चंचलता जिनकी पहचान है,
मासूमियत जिनकी शान है,
वही तो हमारे देश का भविष्य हैं.
हैप्पी चिल्ड्रेंस डे.
- नन्हीं-नन्हीं हंसी, मासूमियत भरी आंखें और सपनों से भरा दिल,
यही है बचपन की असली पहचान.
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

- बच्चों की हंसी दुनिया की सबसे खूबसूरत धुन है,
हर बच्चे का जीवन खुशियों से भरा रहे.
हैप्पी चिल्ड्रेन्स डे.
- बच्चे फूल की तरह होते हैं,
कोमल, सुन्दर और खुशबू से भरे,
हर बच्चे का जीवन खुशियों से खिले.
हैप्पी चिल्ड्रेंस डे.
- नन्हे-नन्हे कदमों से आती खुशियों की बहार,
बच्चों के बिना अधूरा है संसार.
हैप्पी चिल्ड्रेंस डे.

- बच्चे कल का भविष्य और आज की आशा हैं,
ईश्वर हर बच्चे को सफलता और मुस्कान दे.
बाल दिवस की ढेरों शुभकामनाएं.
- मासूमियत में ही असली खूबसूरती है,
सपनों में ही असली दुनिया है,
सभी बच्चों का जीवन उज्ज्वल हो,
बस यही कामना है.
हैप्पी चिल्ड्रेंस डे.

बाल दिवस शुभकामना स्टेटस | Happy Children’s Day Status in Hindi
- नन्हें सपनों को हमेशा उड़ान मिलती रहे. हैप्पी चिल्ड्रेंस डे.
- छोटे सपनों से बड़े भविष्य की शुरुआत होती है. हैप्पी चिल्ड्रेंस डे.
- ये नन्हें कदम एक दिन बड़ी उड़ान भरेंगे. हैप्पी चिल्ड्रेंस डे.
- आपकी हंसी दुनिया बदल सकती है. हैप्पी चिल्ड्रेंस डे.
- आपका जीवन धूप, हंसी और जादुई पलों से भरा रहे. हैप्पी चिल्ड्रेंस डे.

- आपकी हंसी वह संगीत है, जो हर दिन जगमगाती है. हैप्पी चिल्ड्रेंस डे.
- हर बच्चा एक चमत्कार है, कुछ नये की शुरुआत है और मुस्कुराने का एक कारण है. हैप्पी चिल्ड्रेंस डे.
- आपके दिन प्यार से भरे हों, आपका दिल साहस से भर जाए और आपके जीवन में खुशियां उमड़ें. हैप्पी चिल्ड्रेंस डे.
- सबसे कीमती गहने सोने से नहीं, बल्कि बच्चों की हंसी से बनते हैं. हैप्पी चिल्ड्रेन्स डे
यह भी पढ़ें: Children’s Day पर बच्चों को गिफ्ट करें ये गैजेट्स, बढ़ाएंगे क्रिएटिविटी और लर्निंग स्किल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










