Children's Day Special Chocolate Pancake Recipe: चॉकलेट पैनकेक के साथ बाल दिवस को बनाएं और भी खास, बच्चे खाकर हो जाएंगे खुश
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 12 Nov 2025 3:09 PM
chocolate pancake ( AI Image)
Children's Day Special Chocolate Pancake Recipe: अगर आपके बच्चे भी मीठा खाने के शौकीन हैं और आप उनके लिए बाल दिवस पर मीठे में कुछ बनाने की सोच रहे हैं तो चॉकलेट पैनकेक एक अच्छा ऑप्शन है. आप इस रेसिपी को झटपट से बना सकते हैं.
Children’s Day Special Chocolate Pancake Recipe: अक्सर बच्चे मीठा खाने की डिमांड करते हैं और चॉकलेट से बनी चीजें उन्हें खास पसंद आती हैं. अगर आपके बच्चों को भी चॉकलेट पसंद है और आप उनके लिए बाल दिवस पर कुछ खास करना चाहते हैं तो आप उन्हें चॉकलेट से बनी कोई डिश बनाकर सरप्राइज कर सकते हैं. आप बच्चों के लिए घर पर ही चॉकलेट पैनकेक तैयार करें. इस रेसिपी को आप झटपट बना सकते हैं. चॉकलेट पैनकेक बच्चों को बहुत पसंद आएगा. बाल दिवस पर आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से चॉकलेट पैनकेक बनाने की रेसिपी.
चॉकलेट पैनकेक को बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मैदा- 1 कप
- बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- मक्खन- जरूरत के अनुसार
- चीनी- स्वादानुसार
- बेकिंग सोडा- चुटकी भर
- कोको पाउडर- 3 बड़े चम्मच
- दूध- 1 कप
- चॉकलेट सिरप- 2 बड़े चम्मच
यह भी पढ़ें: Children’s Day Special Chocolate Donut Recipe: चिल्ड्रन डे पर बच्चों को करें सरप्राइज, घर पर बनाएं टेस्टी चॉकलेट डोनट
चॉकलेट पैनकेक को कैसे तैयार करें?
- चॉकलेट पैनकेक को तैयार करने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में मैदा को लें. इसमें आप कोको पाउडर को मिला दें. अब आप इसमें बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और स्वादानुसार चीनी को डाल दें.
- अब आप इसमें धीरे-धीरे दूध को डालें. इसे अच्छे से मिला लें और घोल को तैयार कर लें.
- इसके बाद आप पैन को गर्म करें. जब पैन गर्म हो जाए तब आप इसमें एक चम्मच मक्खन को डालें.
- अब आप एक बड़े चम्मच की मदद से घोल को पैन पर डालें. एक तरफ से जब ये पक जाए तो इसे पलट कर आप दूसरे तरफ से भी पका लें. इसे आप प्लेट में निकाल लें. तैयार किए हुए पैनकेक पर आप चॉकलेट सिरप को डालें और बच्चों को सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Children’s Day Special Chocolate Cake: बाल दिवस पर बनाएं बच्चों का फेवरेट चॉकलेट केक, बिना ओवन के भी बनेगा सॉफ्ट
यह भी पढ़ें: Bread Pizza Recipe For Kids: बच्चे खाएंगे बड़े चाव से, इस तरह बनाएं रंग-बिरंगी सब्जी डालकर ब्रेड पिज्जा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










