अब रील बनाने पर सरकार देगी पैसा, कॉन्टेस्ट में भाग लीजिए और पाइए 15,000 जीतने का मौका

Published by : Ankit Anand Updated At : 19 Jul 2025 9:34 AM

विज्ञापन

Government Reel Contest

Government Reel Contest: डिजिटल इंडिया के 10 साल पूरे होने के अवसर पर भारत सरकार ने एक रील कॉन्टेस्ट का आयोजन किया है. इस कॉन्टेस्ट में विजेताओं को 15,000 रुपये तक की नकद राशि इनाम के रूप में दी जाएगी. आइए आपको बताते हैं कैसे आप इस प्रतियोगिता के लिए रील तैयार कर सकते हैं, किस लिंक पर इसे अपलोड करना है और किस तरह आप इनाम जीत सकते हैं.

विज्ञापन

Government Reel Contest: आप भी रील बनाने के शौकीन है तो एक खबर आपके बहुत काम की है. ऐसा इसलिए क्यूंकि अब रील बना कर आप पूरे 15000 रुपये जीत सकते हैं. यह पैसे कोई ब्रांड्स नहीं बल्कि आपको सरकार देगी. जी हां सही सुना आपने. आइए आपको बताते है क्यों. दरअसल डिजिटल इंडिया प्रोग्राम को शुरू हुए अब 10 साल पूरे हो गए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 1 जुलाई 2015 को इस पहल की शुरुआत की थी. इस अवसर पर केंद्र सरकार ने देश के नागरिकों के लिए एक विशेष प्रतियोगिता आयोजित की है जिसका नाम ‘A Decade of Digital India – Reel Contest’ रखा गया है. यह प्रतियोगिता 1 जुलाई से शुरू होकर 1 अगस्त तक जारी रहेगी. इसमें भाग लेने के लिए नागरिकों को आमंत्रित किया गया है.

क्या है इस कॉन्टेस्ट में 

यह कॉन्टेस्ट उन लोगों के लिए है जिन्होंने डिजिटल इंडिया के चलते अपने जीवन में कोई बड़ा बदलाव अनुभव किया है. यदि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं या वित्तीय साधनों ने आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं तो अब आप उस अनुभव को एक क्रिएटिव रील के रूप में सबके सामने पेश कर सकते हैं.

जीतने वाले को मिलेगा इनाम

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं को सरकार की ओर से नकद पुरस्कार दिया जाएगा. इसमें टॉप 10 विजेताओं को 15,000 रुपये की इनामी राशि दी जाएगी. इसके बाद चुने गए 25 विजेताओं को 10,000 रुपये और अगले 50 विजेताओं को 5,000 रुपये का दिया जाएगा.

रील बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

अब आपको बता देते हैं वह जरूरी बातें जिसका आपको रील बनाते वक्त ध्यान में रखना होगा. ‘A Decade of Digital India – Reel Contest’ में भाग लेने के लिए कुछ नियमों का पालन जरूरी है. आपकी बनाई गई रील काम से काम 1 मिनट की होनी चाहिए. रील पूरी तरह से ओरिजिनल यानी आपकी खुद की होनी चाहिए और इससे पहले किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर नहीं की गई हो. आप इसे हिंदी, अंग्रेजी या किसी भी स्थानीय भाषा में बना सकते हैं. और ध्यान रहे कि रील का फॉर्मेट पोर्ट्रेट मोड में और फाइल फॉर्मेट MP4 होना चाहिए.

अपनी रील कहां और कैसे भेजें?

इस कांटेस्ट से जुड़ी सभी जानकारियां और रील सबमिट करने का लिंक आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mygov.in/task/decade-digital-india-reel-contest पर मिल जाएगी.

Samsung कल ला रहा सुपर स्लिम बजट स्मार्टफोन, 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स

₹10 हजार से भी कम में मिल रहा 108MP कैमरा वाला फोन, मिलेगी 5030mAh बैटरी, चेक करें डिटेल्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola