Sundar Pichai ने दिखाया सुपर कंप्यूटर से 13 हजार गुना तेज Google Willow Chip, Elon Musk भी हैरान

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Oct 2025 4:12 PM

विज्ञापन

Elon Musk भी हैरान! Google का Willow Quantum Chip 13,000x तेज निकला Supercomputer से

Google ने लॉन्च किया Willow Quantum Chip जो सुपरकंप्यूटर से 13,000 गुना तेज साबित हुआ. Sundar Pichai ने बताया- Quantum अब हुआ Verifiable, Elon Musk ने भी दी बधाई.

विज्ञापन

Google का Willow Quantum Chip: 13,000 गुना तेज की छलांग

टेक दुनिया में Google ने फिर इतिहास रच दिया है. कंपनी के CEO Sundar Pichai ने X (Twitter) पर घोषणा की कि Google का नया Willow Quantum Chip अब तक का सबसे बड़ा Quantum Computing ब्रेकथ्रू लेकर आया है. इस चिप ने एक ऐसा जटिल एल्गोरिदम चलाया जो दुनिया के सबसे तेज सुपर कंप्यूटर से 13,000 गुना तेज साबित हुआ. इस घोषणा के बाद ElonMusk ने भी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- Congrats. Looks like quantum computing is becoming relevant.

Quantum Echoes: वो एल्गोरिदम जिसने बदल दिया खेल

Google ने इस उपलब्धि को वैज्ञानिक जर्नल Nature में प्रकाशित किया है. कंपनी ने बताया कि उन्होंने Quantum Echoes नाम का नया एल्गोरिदम चलाया, जो परमाणुओं के बीच की इंटरैक्शन को समझने में मदद करता है. यह तकनीक भविष्य में नयी दवाइयों, मैटेरियल साइंस और AI रिसर्च में बड़ा योगदान दे सकती है. सबसे खास बात यह है कि इस प्रयोग के नतीजे verifiable हैं, यानी इन्हें दूसरे क्वांटम सिस्टम्स या एक्सपेरिमेंट्स से दोबारा जांचा जा सकता है.

Quantum Computing का Real World में पहला बड़ा कदम

अब तक क्वांटम कंप्यूटरों की ताकत को सिद्ध करना मुश्किल था, लेकिन Willow Chip ने यह कर दिखाया. इसने साबित कर दिया कि Quantum अब केवल लैब का कॉन्सेप्ट नहीं, बल्कि वास्तविक दुनिया में उपयोगी तकनीक बन रहा है. Google ने इसे समझाते हुए कहा- सोचिए आप समुद्र की गहराई में किसी जहाज का नाम भी पढ़ सकें- यही सटीकता हमने Willow Chip से हासिल की है.

आगे क्या?

यह सफलता बताती है कि Quantum Computing आने वाले समय में AI, मेडिसिन और डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों में क्रांति ला सकती है. Google का Willow Chip इस दिशा में पहला Verifiable Quantum Advantage साबित हुआ है और यही भविष्य की सुपरटेक्नोलॉजी का संकेत है.

AR Rahman और Google Cloud की जोड़ी ला रही AI से चलने वाला मेटाह्यूमन बैंड Secret Mountain

Microsoft और OpenAI को चुनौती देने के लिए Google ने लॉन्च किया Gemini Enterprise

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola