AR Rahman और Google Cloud की जोड़ी ला रही AI से चलने वाला मेटाह्यूमन बैंड Secret Mountain

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 15 Oct 2025 5:06 PM

विज्ञापन

एआर रहमान ला रहे एआई मेटाह्यूमन बैंड सीक्रेट माउंटेन

एआर रहमान (AR Rahman) ने गूगल क्लाउड (Google Cloud) के साथ मिलकर लॉन्च किया सीक्रेट माउंटेड (Secret Mountain) - दुनिया का पहला AI-बेस्ड मेटाह्यूमन बैंड. जानिए कैसे यह संगीत और तकनीक को मिला रहा है

विज्ञापन

भारत के मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता एआर रहमान अब संगीत की दुनिया में एक नयी क्रांति लाने जा रहे हैं. वह Google Cloud के साथ मिलकर एक खास प्रोजेक्ट लाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसका नाम है – Secret Mountain, जो दुनिया का एक अनोखा AI-बेस्ड मेटाह्यूमन बैंड है. यह बैंड केवल संगीत नहीं बनाएगा, बल्कि दर्शकों से रीयल टाइम में बातचीत भी करेगा. यानी अब आपका कॉन्सर्ट अनुभव पहले से कहीं ज्यादा डिजिटल, इंटरएक्टिव और रोमांचक होने वाला है.

रहमान का एआई म्यूजिक ड्रीम Secret Mountain क्या है?

Secret Mountain एक डिजिटल म्यूजिक बैंड है जिसमें छह मेटाह्यूमन अवतार हैं. ये किसी असली इंसान जैसे दिखते हैं लेकिन पूरी तरह AI से जनरेटेड डिजिटल किरदार हैं. इनमें अलग-अलग देशों और संस्कृतियों के आर्टिस्ट्स को दिखाया गया है, जैसे-

कारा (आयरिश सिंगर-सॉन्गराइटर),

जेन टैम (तमिल रैपर), और

ब्लेसिंग (अफ्रीकी परकशनिस्ट और सिंगर).

यह बैंड संगीत, कहानी और तकनीक को मिलाकर एक नया वर्चुअल एंटरटेनमेंट अनुभव देगा.

Google Cloud देगा रहमान के एआई बैंड को ताकत

रहमान और गूगल की यह साझेदारी सिर्फ संगीत तक सीमित नहीं है. Secret Mountain को Google Cloud की एडवांस्ड AI टेक्नोलॉजी पावर देगी. इस प्रोजेक्ट में इस्तेमाल किये गए कुछ बड़ेएआई टूल्स हैं:

Veo 3 – अवतार की विजुअल और वीडियो क्रिएशन के लिए,

Imagen – शानदार डिजिटल विजुअल्स और बैकग्राउंड सीन के लिए,

Gemini Flash 2.5 Image – रीयल टाइम इमेज जेनरेशन के लिए,

Gemini 2.5 Pro – अवतारों को बातचीत करने वाला दिमाग देने के लिए.

इसका मतलब है कि ये डिजिटल कैरेक्टर्स अब दर्शकों के सवालों का जवाब दे पाएंगे और लाइव इवेंट्स में इंटेलीजेंट रिएक्शंस देंगे.

रहमान बोले- साथ चल सकते हैं AI और आर्ट

रहमान ने कहा- Secret Mountain यह दिखाता है कि संगीत, कहानी और तकनीक मिलकर कैसे दुनिया भर के दर्शकों के लिए नये अनुभव बना सकते हैं. Google जैसी कंपनी के साथ काम करना बेहद रोमांचक है. हम एक नयी दुनिया बना रहे हैं जहां मानवीय रचनात्मकता और AI साथ-साथ चलते हैं.

यह प्रोजेक्ट रहमान के उस विजन को दर्शाता है जिसमें वे AI को संगीत की आत्मा के साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

Google Cloud CEO का बयान: भारत अब AI इनोवेशन का लीडर

Google Cloud के सीईओ थॉमस कुरियन ने कहा – भारत Creative AI में लीडर

यह पार्टनरशिप दिखाती है कि भारत रचनात्मक AI (Creative AI) में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है. रहमान जैसे कलाकार नयी पीढ़ी के लिए तकनीक और कला को साथ ला रहे हैं. इस बयान से यह साफ है कि भारत अब AI-संगीत इनोवेशन का ग्लोबल सेंटर बन रहा है.

एआई और संगीत की जुगलबंदी का नया दौर शुरू

Secret Mountain सिर्फ एक बैंड नहीं, बल्कि एक डिजिटल संगीत क्रांति है. रहमान और गूगल क्लाउड की यह पार्टनरशिप यह साबित करती है कि भविष्य में AI और इंसान मिलकर कला की नयी परिभाषा लिखेंगे. यह प्रोजेक्ट आने वाले समय में वर्चुअल कॉन्सर्ट्स, डिजिटल अवतार्स और मेटाह्यूमन इंटरटेनमेंट की दिशा तय कर सकता है.

Secret Mountain क्या है?

यह एआर रहमान का AI-बेस्ड मेटाह्यूमन बैंड है, जिसमें छह डिजिटल किरदार हैं.

इस बैंड में किस टेक्नोलॉजी का उपयोग हुआ है?

इसमें Google Cloud के Veo 3, Imagen और Gemini 2.5 जैसे AI मॉडल्स का इस्तेमाल हुआ है.

क्या यह बैंड लाइव परफॉर्म कर सकता है?

हां, रहमान के अनुसार यह बैंड रीयल टाइम में दर्शकों से बातचीत करने में सक्षम है.

क्या Secret Mountain भारत में लॉन्च होगा?

रहमान ने अभी इसके ग्लोबल लॉन्च का प्लान बताया है, लेकिन भारत में इसे डिजिटल प्लैटफॉर्म्स पर दिखाया जाएगा.

Meta का नया AI फीचर, अब हिंदी में डब होंगी रील्स

AI टूल्स से होगी घर बैठे कमाई: जानिए आसान और असरदार तरीके

Siri में आएगा ChatGPT जैसा बदलाव, Apple ला रहा है Veritas AI ऐप

OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Pulse फीचर, जानिए कैसे और कौन कर सकता है इस्तेमाल

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola