Google Pixel 10a के डिजाइन रेंडर लीक, फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स की दिखी झलक
Pixel 10a Leak: डिजाइन वही, प्रॉसेसर नया, जानिए क्या मिलेगा खास!
Google Pixel 10a के डिजाइन और फीचर्स लीक हो गए हैं. इसमें मिलेगा Tensor G4 चिपसेट, 6.2 इंच OLED डिस्प्ले और डुअल कैमरा सेटअप. जानें लॉन्च डेट और कीमत
Google Pixel 10a के लीक रेंडर से खुला राज
Google के आने वाले Pixel 10a स्मार्टफोन के डिजाइन और फीचर्स अब लीक हो चुके हैं. लीक रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 10a का डिजाइन लगभग Pixel 9a जैसा ही होगा, यानी कंपनी इस बार भी बड़े बदलाव से बचती नजर आ रही है. टिप्स्टर Onleaks के मुताबिक, यह फोन 2026 में लॉन्च होगा और Google इसे अपनी मिड-रेंज सीरीज Pixel a-series के तहत पेश करेगा.
Design और Display: वही पुराना लेकिन थोड़ा आधुनिक
लीक इमेज में दिख रहा है कि Pixel 10a में डुअल कैमरा सेटअप और फ्लैट पैनल डिस्प्ले दिया गया है. हालांकि, इस बार बेजल पहले से पतले होंगे जिससे फोन थोड़ा मॉडर्न लगेगा. रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 10a में 6.2 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जो Pixel 9a जैसी होगी. उम्मीद है कि इस बार Google डिस्प्ले की ब्राइटनेस और कलर क्वालिटी में थोड़ा सुधार करेगा.
Processor और Performance
Pixel 10a में कंपनी Tensor G4 चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है, जबकि Pixel 10 Pro में नया Tensor G5 प्रॉसेसर दिया गया है. यह फैसला कीमत को कंट्रोल में रखने के लिए लिया जा सकता है. Tensor G4 चिपसेट से फोन को decent परफॉर्मेंस मिलेगी लेकिन इसमें कोई बड़ा बूस्ट देखने को नहीं मिलेगा.
कैमरा और कलर ऑप्शंस
कैमरा सेटअप की बात करें, तो Pixel 10a में डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा, जो Pixel 9a जैसा ही हो सकता है. अभी कैमरा अपग्रेड की कोई पक्की जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि Google कुछ छोटे सुधार जरूर करेगा. फोन के कलर ऑप्शन में ब्लैक, व्हाइट और ब्लू वेरिएंट आने की संभावना है.
लॉन्च और कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel 10a को मार्च 2026 में पेश किया जा सकता है. इसकी कीमत Pixel 9a ($449 यानी करीब ₹43,900) के आसपास ही रह सकती है. भारत में इसकी कीमत ₹54,000 के आस-पास हो सकती है.
Oppo Find X9 और X9 Pro लॉन्च: धांसू कैमरा, तगड़ी बैटरी और इंडिया में होगी लोकल असेंबली
आ गयी डेट! नवंबर के इस तारीख को एंट्री मारेगा iQOO 15, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स
OnePlus Ace 6: दमदार फीचर्स के साथ आया नया स्मार्टफोन, लेकिन एक ट्विस्ट है!
यह भी पढ़ें: Apple iPhone क्या वाकई Overrated है? क्या यह सिर्फ दिखावे का फोन है? यह पढ़ें अगर आप भी मानते हैं ऐसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










