Google Doodle Today: पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत पर गूगल मना रहा जश्न, समर्पित किया खास डूडल

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

Google Doodle Today 2024 Paris Summer Games 2024 Paris Olympics

Google Doodle Today Olympic Games Paris 2024: पेरिस ओलंपिक खेल 2024 आज से शुरू हो रहे हैं. ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल 2024 (2024 Paris Summer Games) की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए गूगल ने रंग-बिरंगा डूडल बनाया है. जानें इसमें क्या है खास-

विज्ञापन

Google Doodle Today Olympic Games Paris 2024: सर्च इंजन गूगल को विशेष अवसरों पर रचनात्मक और इंटरैक्टिव डूडल (Google Doodle) पेश करने के लिए भी जाना जाता है. इसी कड़ी में गूगल ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल 2024 (2024 Paris Summer Games) की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए खास डूडल समर्पित किया है.

4 नये खेल इस बार ओलंपिक में शामिल

आज से शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक में दुनियाभर के 200 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं और इसमें 329 इवेंट होंगे. इस बार ब्रेकिंग, स्पोर्ट क्लाइंबिंग, स्केट बोर्डिंग, सर्फिंग सहित चार नये खेलों को ओलंपिक में शामिल किया गया है. ओलंपिक प्रतियोगिता उद्घाटन समारोह से दो दिन पहले 24 जुलाई को फुटबॉल, तीरंदाजी, हैंडबॉल और रग्बी में प्रारंभिक दौर के साथ शुरू हो चुकी है.

Google URL Shortener: बंद हो रही गूगल की यह सर्विस, क्या आप इससे होंगे प्रभावित?

Play Store से हजारों ऐप्स की होगी छुट्टी, 31 अगस्त तक Google करेगी बड़ी कार्रवाई

मेटा एआई का हिंदी में कैसे करें इस्तेमाल?

70 भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक में पहली बार खेलेंगे

IOA यानी भारतीय ओलंपिक संघ ने 117 खिलाड़ियों का दल पेरिस भेजा है. इनमें से 70 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहली बार ओलंपिक में खेलेंगे. वहीं, 47 भारतीय खिलाड़ी एक या उससे अधिक बार ओलंपिक में भाग ले चुके हैं. पेरिस ओलंपिक में एक बार फिर से नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और पीवी सिंधु सहित कई खिलाड़ियों से पदक लाने की उम्मीद की जा रही है.

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक कब से कब तक है?

आज यानी 26 जुलाई से पेरिस में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की शुरुआत हो रही है. यह आयोजन 11 अगस्त तक चलेगा. आज का गूगल डूडल इसी के ऊपर है. गूगल डूडल पर इसके बारे में जानकारी भी दी गई है. आज के गूगल डूडल पर कर्सर ले जाने पर पेरिस गेम की शुरुआत लिखा हुआ नजर आ रहा है.

आज के गूगल डूडल में क्या है?

गूगल ने आज जो डूडल लगाया है, उसमें खिलाड़ियों को बत्तख, व्हेल आदि जलीय जीवों के रूप में दिखाया गया है. डूडल में सारे कैरेक्टर पानी में तैरते हुए देखे जा सकते हैं. किसी के पास बॉलीबॉल है, तो किसी के पास टेनिस बॉल. गूगल डूडल में इस इवेंट के बारे में ढेर सारी जानकारी भी दी गई है.

ओलंपिक में इस बार खास क्या है?

गूगल डूडल के अनुसार, पहली बार सिटी ऑफ लाइट समारोह की शुरुआत किसी स्टेडियम में नहीं, बल्कि सीन नदी में हजारों एथलीट्स के साथ होगी. गूगल ने हालांकि आज के डूडल डिजाइनर का नाम रिवील नहीं किया है और उस पर क्लिक करने पर यूजर्स को पेरिस ओलंपिक 2024 के लेटेस्ट अपडेट से संबंधित सर्च रिजल्ट्स के लिए डायरेक्ट किया जाता है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola