Google URL Shortener: बंद हो रही गूगल की यह सर्विस, क्या आप इससे होंगे प्रभावित?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 Jul 2024 9:39 PM

विज्ञापन

Google India AI focus

Google URL Shortener: गूगल ने अपनी शाॅर्ट यूआरएल वाली सर्विस के इस्तेमाल से बनाये गए लिंक को बंद करने का फैसला किया है. क्या है यह सर्विस और इससे कौन यूजर्स प्रभावित होंगे, जानिए-

विज्ञापन

Google URL Shortener: गूगल अपनी यूआरएल शॉर्ट करनेवाली सर्विस को बंद करने जा रही है. गूगल के इस फैसले से लाखों यूआरएल बंद हो जाएंगे. गूगल अपने goo.gl यूआरएल को बंद करने जा रही है. यह सर्विस 25 अगस्त 2025 से बंद कर दी जाएगी. गूगल वैसे तो इस सर्विस को अगले साल से बंद करने जा रही है, लेकिन इंटरनेट कंपनी ने इसे लेकर अपने यूजर्स के लिए चेतावनी जारी कर दी है.

नहीं खुलेगा लिंक और दिखेगा एरर मैसेज

गूगल की यूआरएल शॉर्टनर सर्विस किसी वेबसाइट के लंबे लिंक को छोटा कर देती है. यह सर्विस goo.gl के नाम से जानी जाती है और यह 25 अगस्त 2025 से, यानी अगले साल से काम करना बंद कर देगी. गूगल ने बताया है कि इस दिन के बाद अगर आप किसी ऐसे लिंक को खोलने की कोशिश करेंगे, जो goo.gl से शुरू होता है, तो वह खुलेगा नहीं और आपको एक एरर मैसेज दिखाई देगा.

कंपनी जारी करेगी अलर्ट

गूगल की तरफ से यूजर्स को यूआरएल शॉर्टनर सर्विस बंद होने को लेकर 23 अगस्त 2024 से अलर्ट भेजेगी. किसी यूजर के goo.gl लिंक पर क्लिक करने पर उसे इस फीचर के जल्द ही बंद होने के बारे में नोटिफिकेशन मिलेगा. इसके साथ ही, गूगल ने डेवलपर्स और वेबसाइट ओनर्स को अपने शाॅर्ट लिंक्स जल्द अपडेट करने काे कहा है.

लिंक शॉर्ट करने की गूगल की सुविधा

2009 में शुरू किया गया गूगल यूआरएल शॉर्टनर, टेक सेक्टर की लीडिंग कंपनी का प्रयास था कि लंबे लिंक को शॉर्टनर में डालकर उन्हें एकत्र किया जाए और छोटे लिंक बनाये जाएं, जो https://goog.gl/* से शुरू होते हों. गगूल ने goo.gl सर्विस की मदद से लिंक शॉर्ट करने की सुविधा को साल 2019 में बंद कर दिया. अब इसके जरिये बनाये गए सभी तरह के शाॅर्ट लिंक को हमेशा के लिए बंद किया जा रहा है.

Play Store से हजारों ऐप्स की होगी छुट्टी, 31 अगस्त तक Google करेगी बड़ी कार्रवाई

Google Free Games: ऑफिस के टॉक्सिक माहौल से हो गए परेशान, तो गूगल के ये फ्री गेम्स खेलकर करें मूड रिफ्रेश

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola