Play Store से हजारों ऐप्स की होगी छुट्टी, 31 अगस्त तक Google करेगी बड़ी कार्रवाई

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 Jul 2024 5:33 PM

विज्ञापन

google play store new policy

Play Store पर मौजूद ऐसे ऐप्स, जो कमतर क्वालिटी के हैं और लंबे समय से ऐक्टिव नहीं हैं, उन पर Google बड़ी कार्रवाई करने जा रही है. इसके तहत 31 अगस्त 2024 तक कई पॉपुलर ऐप्स की गूगल प्ले स्टोर से छुट्टी हो सकती है. खास बात यह है कि इनमें कई ऐप्स ऐसे भी हैं, जिनके डाउनलोड्स की संख्या लाखों में है.

विज्ञापन

Google Play Store New Policy: एंड्रॉयड डिवाइसेस के लिए गूगल अपने प्ले स्टोर के लिए नयी पॉलिसी पर काम कर रही है. इसके अंतर्गत गूगल हजारों की संख्या में एंड्रॉयड ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाने जा रही है. बात असल में यह है कि एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल प्ले ऐप को ज्यादा सिक्योर बनाने पर लगातार प्रयास कर रही है. इस दिशा में आगे बढ़ते हुए गूगल अपने प्लैटफॉर्म से ऐसे हजारों ऐप्स की छुट्टी कर सकता है, जो कमतर क्वॉलिटी के हैं और आज के समय में नॉन-फंक्शनल हैं.

प्ले स्टोर का यूजर एक्सपीरिएंस बेहतर बनाने की कोशिश

प्ले स्टोर से कमजोर ऐप्स को हटाने के लिए गूगल ने 31 अगस्त 2024 की डेडलाइन तय की है. टेक कंपनी ने प्ले स्टोर से जुड़ी अपनी स्पैम और मिनिमम फंक्शनालिटी पॉलिसी को अपडेट किया है. गूगल की इस कोशिश से उसके प्ले ऐप की क्वालिटी और उसका यूजर एक्सपीरिएंस बेहतर बन सकेगा. गूगल की नयी पॉलिसी के तहत, प्ले स्टोर पर मौजूद ऐसे ऐप्स जिनमें बहुत ज्यादा कंटेंट नहीं है और जो सही ढंग से डिजाइन नहीं किये गए हैं, उन्हें रिमूव कर दिया जाएगा. इसमें सिंगल वॉलपेपर ऐप्स और टेक्स्ट ओनली ऐप्स सहित कई नॉन-फंक्शनल ऐप्स शामिल हैं.

केवल अच्छे ऐप्स को मिलेगी प्ले स्टोर पर जगह

गूगल के एंड्रॉयड ऐप्स के स्टोर, प्ले स्टोर को ऐसे कई ऐप्स को लेकर शिकायत मिलती रही है कि ये या तो सही तरीके से इंस्टॉल नहीं होते हैं और अगर इंस्टॉल हो भी गए तो ओपन करते ही क्रैश हो जाते हैं. गूगल ने बताया है उसके प्ले स्टोर पर उन्हीं ऐप्स को जगह मिलेगी, जो स्टेबल हाेंगे, रेस्पाॅन्सिव होंगे और बेहतरीन यूजर एक्सपीरिएंस वाले होंगे. बताते चलें कि गूगल ने इससे पहले साल 2023 में उसकी पॉलिसियों के उल्लंघन को वजह बताते हुए 22.8 लाख ऐप्स को अपने एंड्रॉयड प्ले स्टोर मंच से हटा दिया था.

Google का रुख हुआ नरम, Play Store पर जल्द होगी इन ऐप्स की वापसी

Google Play Store से हटाये गए भारतीय ऐप्स को फिर मिली एंट्री, भारत सरकार की सख्ती बाद बदला फैसला

Google Removes Apps: इन ऐप्स पर गूगल की बड़ी कार्रवाई, यहां देखें पूरी लिस्ट

Google: गूगल प्ले स्टोर से कई ऐप्स गायब, सरकार ने अपनाया कड़ा रुख

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola