ePaper

Geyser Maintenance Tips: गीजर इस्तेमाल करते हैं तो जरूर चेक करें ये 5 चीजें, वरना कुछ ही समय में हो जाएगा खराब

Updated at : 23 Nov 2025 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
Geyser Maintenance Tips

Geyser Maintenance Tips (Photo- AI Generated)

Geyser Maintenance Tips: अगर आप भी सर्दियों में गीजर का यूज करते हैं तो कुछ चीजें आपको जरूर चेक करनी चाहिए. ऐसा करना से गीजर की सिर्फ लाइफ ही नहीं बल्कि उसकी परफॉर्मेंस भी बेहतर होगी. आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Geyser Maintenance Tips: बहुत लोग जैसे ही सर्दी शुरू होती है, तुरंत गीजर इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, ये सोचकर कि पहले से सर्विस करवाने की कोई जरूरत नहीं. लेकिन यही गलतफहमी बाद में दिक्कतें पैदा कर देती है. जैसे बाकी घरेलू डिवाइस को मेंटेनेंस चाहिए होता है, वैसे ही गीजर को भी चाहिए. अगर सर्विसिंग पर ध्यान न दिया जाए तो पानी जल्दी गर्म न होना, बिजली का ज्यादा बिल आना, और कभी-कभी सेफ्टी से जुड़ी दिक्कतें भी सामने आ सकती हैं. आज हम आपको गीजर की कुछ जरूरी मेंटेनेंस टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपको जरूर ध्यान देनी चाहिए. आइए जानते हैं.

हीटिंग एलिमेंट चेक करें

सबसे पहले उस हीटिंग एलिमेंट को देखें जो पानी गर्म करने का काम करता है. अगर आप आसानी से पहुंच सकते हैं, तो उस पर किसी तरह के खराबी, जंग या टूट-फूट के निशान देखें. गीजर को कुछ मिनट के लिए ऑन करें और पानी का टेम्परेचर चेक करें. अगर पानी ठीक से गर्म नहीं हो रहा या बहुत धीरे-धीरे गर्म हो रहा है, तो समझ लें कि हीटिंग एलिमेंट बदलने की जरूरत पड़ सकती है.

मिट्टी जमने की जांच करें

गीजर लंबे समय तक यूज होने से उसके टैंक के नीचे मिट्टी या खनिजों की परत जम जाती है, जो हीटिंग को स्लो कर देती है. इसे साफ करने के लिए गीजर को ध्यान से खाली करना पड़ता है. ऐसा करने से सारी जमा हुई मिट्टी बाहर निकल जाती है और आपका गीजर पहले से ज्यादा बढ़िया तरीके से काम करने लगता है.

पानी का प्रेशर चेक करें

अगर पानी का प्रेशर बहुत ज्यादा हो, तो वो आपके गीजर पर जोर डालता है. अगर आपके पास प्रेशर गेज है तो उससे चेक कर लें, नहीं तो बस इतना देखें कि नल खोलते ही पानी जोर से फटकर तो नहीं आ रहा. अगर प्रेशर जरूरत से ज्यादा है, तो एक प्रेशर वाल्व लगवाने का सोचें.

थर्मोस्टैट चेक करें

थर्मोस्टैट पानी के टेम्परेचर को कंट्रोल करता है. गीजर ऑन करें और देखें कि पानी अपने मनचाहे टेम्परेचर तक पहुंच रहा है या नहीं. अगर पानी बहुत गर्म या पर्याप्त गर्म नहीं हो रहा, तो यूजर मैनुअल में बताई गई तरीके से थर्मोस्टैट डायल थोड़ा एडजस्ट करें. अगर मैनुअल नहीं है, तो किसी प्रोफेशनल को बुलाना बेहतर है.

पाइप और वाल्व्स चेक करें

पाइप्स और वाल्व्स को ध्यान से देखें कि कहीं दरार या लीक तो नहीं है. फिटिंग्स को अच्छे से कस लें. अगर कहीं से पानी टपक रहा है, तो उन्हें कसें या घिसे हुए वॉशर बदल दें ताकि आगे लीक न हो.

यह भी पढ़ें: Geyser Power Saving Tips: ठंड में आपका गीजर बढ़ा रहा बिजली बिल? ये स्मार्ट हैक्स जानने के बाद आपके भी बचेंगे पैसे

यह भी पढ़ें: पानी गर्म करने में पुराना गीजर ले रहा ज्यादा वक्त, तो नया लेने से पहले आजमाएं ये 6 टिप्स, तुरंत बढ़ेगी हीटिंग स्पीड

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola