ePaper

Flipkart Diwali Sale में 32 इंच Smart TV पर मिल रही पटाखेदार डील्स, एक की कीमत तो 6,749 रुपये से शुरू

Updated at : 12 Oct 2025 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
Discount on 32 inch Smart TV in Flipkart Diwali Sale

फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में 32 इंच स्मार्ट टीवी पर डिस्काउंट

अगर आप भी अपने घर के लिए 32 इंच का Smart TV लेने की सोच रहे हैं, तो फिर आपके पास बढ़िया मौका है. क्योंकि, Flipkart Diwali Sale में 32 इंच के स्मार्ट टीवी पर बढ़िया डिस्काउंट मिल रहा है.

विज्ञापन

क्या आप भी अपने रूम के लिए बजट में 32 इंच वाला Smart TV ढूंढ रहे हैं? अगर हां, तो फिर ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर चल रही Flipkart Diwali Sale आपके बड़े काम की चीज है. क्योंकि, इस सेल में 32 इंच के स्मार्ट टीवी पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है. ये स्मार्ट टीवी ऐसे वैसे भी नहीं बल्कि बढ़िया क्वालिटी वाली QLED डिस्प्ले और दमदार साउंड वाले स्मार्ट टीवी हैं, जो आपको थियेटर वाली फिलिंग देंगे. आज हम आपको तीन ऐसे ऑप्शंस बताने वाले हैं, जो 10 हजार से कम के बजट में आ रहे हैं.

Thomson के 32 इंच स्मार्ट टीवी में है 36W का साउंड आउटपुट

Flipkart Big Bang Diwali Sale में Thomson के Alpha QLED 32 inch HD Ready Smart Linux TV पर 48% तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे आप इस स्मार्ट टीवी को 14,999 रुपये की जगह 7,799 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं, इसके अलावा अगर आपके पास SBI कार्ड है तो आपको 750 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा. जिससे आप इस स्मार्ट टीवी को 7,019 रुपये में खरीद सकते हैं. साथ ही अगर आपके पास कोई भी पुराना LED स्मार्ट टीवी है तो उसे एक्सचेंज कर आप 300 रुपये और कम में Thomson के स्मार्ट टीवी को खरीद सकते हैं. यानी कि अगर आप अपने पुराने स्मार्ट टीवी को एक्सचेंज कर Thomson के स्मार्ट टीवी को खरीदते हैं तो आपको 300 रुपये का एक्सचेंज वैल्यू मिलेगा. जिससे आप इस स्मार्ट टीवी को आप 6,749 रुपये में खरीद सकते हैं. हालांकि, इस बात का ध्यान रहे कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने मॉडल की कंडीशन पर डिपेंड करता है. यानी कि जितनी अच्छी कंडीशन उतनी अच्छी एक्सचेंज वैल्यू.

फ्लिपकार्ट सेल में थॉमसन के 32 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत

5 साउंड मॉडस के साथ आता है Realme TechLife का 32 इंच स्मार्ट टीवी

Flipkart Diwali Sale में Realme TechLife QLED 32 inch HD Ready Smart Google TV पर 63% तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इस स्मार्ट टीवी की कीमत सेल में 23,999 रुपये की जगह 8,899 रुपये हो गई है. वहीं, इस स्मार्ट टीवी पर भी फ्लिपकार्ट SBI कार्ड पर 750 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 300 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है. ऐसे में बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ आप इस स्मार्ट टीवी को सिर्फ 7,849 रुपये में खरीद सकते हैं.

फ्लिपकार्ट सेल में रियलमी के 32 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत

Motorola 32 inch QLED Smart Google TV में मिलेगा 40W का साउंड आउटपुट

Flipkart Sale में Motorola 32 inch QLED HD Ready Smart Google TV पर 65% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे सेल में इस स्मार्ट टीवी की कीमत 26,999 रुपये से घटकर 9,499 रुपये हो गई है. इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी पर भी फ्लिपकार्ट SBI कार्ड पर 750 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 300 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है. ऐसे में बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ आप इस स्मार्ट टीवी को सिर्फ 8,449 रुपये में खरीद सकते हैं.

फ्लिपकार्ट सेल में मोटोरोला के 32 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत

Flipkart Diwali Sale में 32 इंच स्मार्ट टीवी पर कितने तक का डिस्काउंट मिल रहा है?

Flipkart Diwali Sale में 32 इंच स्मार्ट टीवी पर 65% तक का डिस्काउंट मिल रहा है.

क्या सभी स्मार्ट टीवी HD रेजोल्यूशन सपोर्टेड हैं?

हां, सभी स्मार्ट टीवी HD रेजोल्यूशन सपोर्टेड हैं.

क्या एक्सचेंज वैल्यू का फायदा सभी स्मार्ट टीवी पर मिल रहा है?

हां, एक्सचेंज वैल्यू का फायदा सभी स्मार्ट टीवी पर मिल रहा है.

Disclaimer: ऊपर दी गई डिस्काउंट और एक्सचेंज वैल्यू की जानकारी फ्लिपकार्ट सेल में दी गई जानकारी पर बेस्ड है. ऐसे में स्मार्ट टीवी खरीदने से पहले उस पर मिल रहे बैंक या किसी तरह के डिस्काउंट और एक्सचेंज वैल्यू को अच्छे से चेक कर लें. क्योंकि, भविष्य में स्मार्ट टीवी की कीमत में बदलाव हो सकता है. जिसकी जिम्मेदारी प्रभात खबर नहीं लेता.

यह भी पढ़ें: सेल में Smart TV लेने जा रहे हैं? पहले जान लीजिए कितनी RAM और स्टोरेज वाला टीवी रहेगा बेस्ट

यह भी पढ़ें: Smart TV खरीदने जा रहे हैं? उससे पहले LED और QLED में फर्क जान लीजिए, जानें कौन-सा रहेगा बेस्ट

यह भी पढ़ें: Smart TV को पहले रिमोट से बंद करना चाहिए या सीधे मेन स्विच से? जानिए आखिर क्या है सही तरीका

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola