Alcatel V3 Series की पहली सेल आज, मिल रहा 2 हजार रुपये तक का डिस्काउंट
Published by : Shivani Shah Updated At : 02 Jun 2025 3:12 PM
alcatel v3 series first sale
Alcatel V3 Series के तीनों मॉडल्स की सेल आज से शुरू हो गई है. ये सेल ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई है. पहली सेल में आपको 2 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा.
Alcatel ने हाल ही में अपने V3 Series के साथ भारतीय मार्केट में दमदार वापसी की है. कंपनी ने V3 Series में तीन मॉडल्स Alcatel V3 Classic 5G, Alcatel V3 Pro 5G और Alcatel V3 Ultra 5G लॉन्च किये थे. जिनकी आज पहली सेल ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट पर शुरू हो गई है. इस पहली सेल में ग्राहकों को 2 हजार रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. फीचर्स कि बात करें तो Alcatel ने अपने V3 Ultra मॉडल में NXTPAPER 4-in-1 जैसा खास फीचर दिया है. वहीं, तीनों में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का दमदार प्रोसेसर दिया गया है. तो चलिए जानते हैं इन तीनों मॉडल्स की कीमत और फीचर्स के बारे में.
यह भी पढ़ें: Motorola से लेकर Tecno तक इस हफ्ते शुरू होने वाली है धांसू स्मार्टफोन्स की पहली सेल, देखें कीमत…
यह भी पढ़ें: 2000 रुपये में मिल रहा Motorola g45, Flipkart दे रहा गजब का ऑफर
Alcatel V3 Series की कीमत
Alcatel V3 Classic 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट ऑप्शन में लॉन्च किया है. जिसमें 4GB+128GB की कीमत 12,999 रुपये और 6GB+128GB की कीमत 14,999 रुपये है. वहीं, फ्लिपकार्ट इस मॉडल के 4GB+128GB वेरिएंट पर 1169 रुपये का बैंक ऑफर भी दे रहा है. जिससे इस वेरिएंट की कीमत 11,830 रुपये हो गई है. इसके अलावा 6GB+128GB वेरिएंट पर 1189 रुपये का बैंक ऑफर दे रहा है. जिससे इस वेरिएंट की कीमत 13,810 रुपये हो गई है.
वहीं, Alcatel V3 Pro 5G में 8GB+256GB वेरिएंट ऑप्शन मिलेगा. जिसकी कीमत 17,999 रुपये है. लेकिन 2,209 रुपये के बैंक ऑफर के साथ इस मॉडल की कीमत सिर्फ 15,790 रुपये हो गई है. इसके अलावा Alcatel V3 Ultra 5G में दो वेरिएंट 6GB+128GB और 8GB+128GB ऑप्शन है. जिसकी कीमत 19,999 रुपये और 21,999 रुपये है. वहीं, 2,229 रुपये के बैंक ऑफर के साथ 6GB+128GB की कीमत सिर्फ 17,770 रुपये और 2,249 रुपये के बैंक ऑफर के साथ 8GB+128GB की कीमत सिर्फ 19750 रुपये हो गई है.
Alcatel V3 Series के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: V3 Classic 6.67 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले, V3 Pro 5G में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले और V3 Ultra में 6.78 इंच का NXTVISION डिस्प्ले दिया गया है.
कैमरा: V3 Classic और V3 Pro में 50MP का बैक कैमरा और फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है. जबकि V3 Ultra में 108MP का बैक कैमरा और फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है.
प्रोसेसर: V3 सीरीज के तीनों मॉडल में MediaTek Dimensity 6300 का चिपसेट दिया गया है.
बैटरी: V3 Classic और V3 Pro में 5200mAh की बैटरी और V3 Ultra में 5010mAh की बैटरी दी गई है.
यह भी पढ़ें: Motorola Razr 60 Ultra Review: फैशन के दीवानों के लिए बना ये स्टाइलिश फ्लिप फोन!
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के अनुसार है. शॉपिंग साइट पर भविष्य में कीमत या डिस्काउंट में बदलाव हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










