2000 रुपये में मिल रहा Motorola g45, Flipkart दे रहा गजब का एक्सचेंज ऑफर

Published by : Shivani Shah Updated At : 01 Jun 2025 2:48 PM

विज्ञापन

motorola g45

Motorola g45 को आप सस्ते में खरीद सकते हैं. फ्लिपकार्ट इस मॉडल पर शानदार एक्सचेंज ऑफर लेकर आया है. जिससे आप इस मॉडल को सिर्फ 2000 रुपये में खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

क्या आप अपने पुराने फोन से बोर हो गए हैं और नया दमदार फीचर्स वाला फोन खरीदना चाहते हैं. लेकिन आपका बजट आपको रोक रहा है तो फिर चिंता मत करिए. क्योंकि, आप सिर्फ 2 हजार रुपये में एक दमदार फीचर्स वाला फोन खरीद सकते हैं. जी हां, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट पर End of Season Sale में Motorola g45 पर धांसू एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. जिससे आप 15 हजार रुपये के फोन को सिर्फ 2 हजार रुपये में खरीद सकते हैं. तो फिर चलिए जानते हैं इस ऑफर के बारे में.

यह भी पढ़ें: Motorola से लेकर Tecno तक इस हफ्ते शुरू होने वाली है धांसू स्मार्टफोन्स की पहली सेल, देखें कीमत…

Moto g45 पर मिल रहा है एक्सचेंज ऑफर

ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर Moto g45 की कीमत घट गई है. Moto g45 पर फ्लिपकार्ट 20% तक का डिस्काउंट दे रहा है. जिससे 15 हजार रुपये के फोन को आप सिर्फ 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस मॉडल में आपको Axis Bank, ICICI Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है. जिससे इस फोन की कीमत सिर्फ 10,999 रुपये रह जाएगी. इसके अलावा इस फोन पर 8999 रुपये का फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है. जिससे आप अपने पुराने मॉडल को अगर एक्सचेंज करते हैं तो आपको सिर्फ 2000 रुपये में Moto g45 मिल जाएगा. हालांकि, ध्यान रहे इसके लिए आपके पुराने मॉडल की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए.

कैसे पता करें एक्सचेंज वैल्यू

अगर आपको एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाना है और आप अपने पुराने मॉडल का एक्सचेंज वैल्यू पता करना चाहते हैं तो इसके लिए बस आपको छोटा सा काम करना होगा. फ्लिपकार्ट पर जाकर पहले Moto g45 सर्च करिए. इसके बाद आपको एक पेज मिलेगा जिसमें आपको Moto g45 के हर कलर के ऑप्शन दिखेंगे. इसमें क्लिक करने पर एक पेज खुलेगा. जिसमें फोन के सारे डिटेल्स दिए हुए होंगे. वहां नीचे स्क्रॉल करने पर आपको एक्सचेंज ऑफर दिखाई देगा. जिसमें आपको अपने पुराने मॉडल के ब्रांड को सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा. यहां आप अपने पुराने मॉडल को सेलेक्ट कर लें और फिर आपसे अपेक पुराने मॉडल की कंडीशन पूछी जाएगी. जिसमें आपको अपने फोन के कंडीशन के हिसाब से सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद आपको आपके पुराने मॉडल का एक्सचेंज वैल्यू दिख जाएगा.

Moto g45 के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: Moto g45 में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.50 इंच की HD+ की डिस्प्ले दी गई है.

कैमरा: Moto g45 के बैक पैनल में 50MP+2MP का कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

प्रोसेसर: Moto g45 में Qaulcom Snapdragon 6s Gen 3 का प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 14 पर काम करेगा.

बैटरी: Moto g45 में 20W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है.

यह भी पढ़ें: 1849 रुपये में मिल रहा Motorola Edge 60 Fusion, Flipkart पर गजब Offer

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के अनुसार है. शॉपिंग साइट पर भविष्य में कीमत या डिस्काउंट में बदलाव हो सकते हैं.

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola