Free Netflix: वोडाफोन आइडिया ने नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी में पेश किये दो नये पैक
vodafone idea new netflix plans
Free Netflix: वोडाफोन आइडिया ने बताया है कि यूजर्स अपनी पसंद के किसी भी उपकरण- मोबाइल, टेलीविजन या टैबलेट पर सर्वश्रेष्ठ स्ट्रीमिंग अनुभव के साथ विश्व-स्तरीय मनोरंजन का आनंद ले पाएंगे.
Free Netflix: दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए मनोरंजन सुविधाएं बढ़ाने की पहल करते हुए बृहस्पतिवार को वैश्विक स्ट्रीमिंग मंच नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी की घोषणा की. इसके साथ ही वोडाफोन आइडिया ने नेटफ्लिक्स के साथ जल्द ही पोस्ट-पेड पेशकश लाने का वादा किया.
दूरसंचार सेवा प्रदाता ने बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत उपयोगकर्ता अपनी पसंद के किसी भी उपकरण- मोबाइल, टेलीविजन या टैबलेट पर सर्वश्रेष्ठ स्ट्रीमिंग अनुभव के साथ विश्व-स्तरीय मनोरंजन का आनंद ले पाएंगे. बयान के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया ने फिलहाल अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए नेटफ्लिक्स की पेशकश शुरू की है और जल्द ही वह नेटफ्लिक्स बंडल पोस्टपेड प्लान भी लेकर आयेगी.
Vodafone Idea की 5G सेवा जल्द, ऐसा है कंपनी का प्लान
कंपनी ने दो नये प्री-पेड पैक पेश किये हैं, जो नेटफ्लिक्स बेसिक सब्सक्रिप्शन के साथ असीमित कॉल और डेटा बंडल की पेशकश करते हैं. इसमें उपयोगकर्ताओं को मोबाइल के साथ टीवी पर भी नेटफ्लिक्स देखने की सहूलियत होगी.
पहला पैक 998 रुपये में 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन, 100 एसएमएस/दिन, असीमित फोन कॉल और नेटफ्लिक्स बेसिक (टीवी या मोबाइल) के साथ आता है जिसकी वैधता 70 दिन की है. वहीं दूसरा पैक 1,399 रुपये में 2.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस प्रतिदिन के साथ असीमित कॉल एवं नेटफ्लिक्स बेसिक (टीवी या मोबाइल) के साथ 84 दिनों की वैधता देता है. बयान के मुताबिक, मुंबई और गुजरात के ग्राहक 1,099 रुपये में 70 दिन की वैधता वाली पेशकश को चुन सकते हैं.
Telecom Tariff Hike: आम चुनाव के बाद महंगा हो जाएगा मोबाइल रीचार्ज, जानिए कितनी ढीली होगी आपकी जेब
Vodafone Idea ने किसके साथ साझेदारी की है?
Vodafone Idea ने वैश्विक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix के साथ साझेदारी की है।
2. क्या यह सेवा सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है?
फिलहाल यह सेवा प्री-पेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने जल्द ही पोस्टपेड ग्राहकों के लिए भी Netflix बंडल प्लान लाने की घोषणा की है।
3. किस प्रकार के प्लान्स उपलब्ध हैं?
कंपनी ने दो प्री-पेड पैक लॉन्च किए हैं:
998 रुपये का प्लान: 1.5 GB डेटा/दिन, 100 SMS/दिन, असीमित कॉल और 70 दिनों की वैधता के साथ Netflix बेसिक सब्सक्रिप्शन (TV या मोबाइल)।
1,399 रुपये का प्लान: 2.5 GB डेटा/दिन, 100 SMS/दिन, असीमित कॉल और 84 दिनों की वैधता के साथ Netflix बेसिक सब्सक्रिप्शन (TV या मोबाइल)।
इसके अलावा, मुंबई और गुजरात के ग्राहकों के लिए 1,099 रुपये का 70 दिन की वैधता वाला प्लान भी है।
4. Netflix बेसिक सब्सक्रिप्शन क्या है?
Netflix बेसिक सब्सक्रिप्शन के तहत उपयोगकर्ता मोबाइल और टीवी पर सीमित गुणवत्ता (SD) में Netflix की सामग्री का आनंद ले सकते हैं।
5. क्या इस प्लान में असीमित कॉलिंग शामिल है?
हां, दोनों पैक्स में असीमित कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध है।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










