ePaper

Flipkart ने बंगाल में नया ग्रॉसरी फुलफिलमेंट सेंटर खोला

Updated at : 26 Feb 2024 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
Flipkart ने बंगाल में नया ग्रॉसरी फुलफिलमेंट सेंटर खोला

Flipkart ने बयान में बताया कि किराना आपूर्ति केंद्र लगभग 1.13 लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैला है. यहां से प्रतिदिन लगभग एक लाख इकाइयों की आपूर्ति की जा सकती है.

विज्ञापन

प्रमुख ई-कॉमर्स मंच फ्लिपकार्ट ने पश्चिम बंगाल में अपना चौथा किराना आपूर्ति केंद्र खोला है. कंपनी ने सोमवार को यह घोषणा की. कंपनी ने बयान में बताया कि कोलकाता से लगभग 340 किलोमीटर दूर मालदा में स्थित किराना आपूर्ति केंद्र लगभग 1.13 लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैला है. यहां से प्रतिदिन लगभग एक लाख इकाइयों की आपूर्ति की जा सकती है. Best Deal : 44 हजार वाला गूगल का यह जबरा फोन यहां मिल रहा 18 हजार रुपये में
बयान के अनुसार, यहां से बरहामपुर, मालदा, सिलीगुड़ी और उत्तरी बंगाल पट्टी और भागलपुर, देवघर, मुंगेर, पूर्णिया, रामपुरहाट और सहरसा जैसे झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में प्रतिदिन 7,000 से अधिक ऑर्डर की आपूर्ति की जा सकेगी. Flipkart से अपने फोन को करिए रिचार्ज, मिलेगगा बंपर डिस्काउंट, जानें यहां
कंपनी ने कहा कि केंद्र से 700 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष स्थानीय रोजगार के अवसर पैदा होंगे. केंद्र हजारों स्थानीय विक्रेताओं, एमएसएमई और छोटे किसानों के लिए राष्ट्रव्यापी बाजार में प्रवेश प्रदान करेगा. Motorola के इस फोन की कीमत बड़ा कमाल, फीचर्स बेमिसाल, Flipkart पर लूट लो ऑफर
पश्चिम बंगाल के कृषि मंत्री शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने फ्लिपकार्ट के चौथे किराना पूर्ति केंद्र को शुरू करने के फैसले का स्वागत किया. (पीटीआई भाषा से) Nothing Phone 2 पर मिल 5 हजार का बंपर डिस्काउंट, ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा

1. फ्लिपकार्ट ने किस स्थान पर अपना नया किराना आपूर्ति केंद्र खोला है?

फ्लिपकार्ट ने पश्चिम बंगाल के मालदा में अपना चौथा किराना आपूर्ति केंद्र खोला है.

2. इस किराना आपूर्ति केंद्र का क्षेत्रफल क्या है?

यह किराना आपूर्ति केंद्र लगभग 1.13 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है.

3. यह केंद्र प्रतिदिन कितनी आपूर्ति कर सकता है?

इस केंद्र से प्रतिदिन लगभग एक लाख इकाइयों की आपूर्ति की जा सकती .

4. केंद्र से किन-किन क्षेत्रों में आपूर्ति की जाएगी?

यह केंद्र बरहामपुर, मालदा, सिलीगुड़ी, उत्तरी बंगाल, और झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में प्रतिदिन 7,000 से अधिक ऑर्डर की आपूर्ति करेगा.

5. इस केंद्र के खुलने से कितने रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे?

इस केंद्र से 700 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष स्थानीय रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola