Best Deal : 44 हजार वाला गूगल का यह जबरा फोन यहां मिल रहा 18 हजार रुपये में

Updated:
विज्ञापन
Best Deal : 44 हजार वाला गूगल का यह जबरा फोन यहां मिल रहा 18 हजार रुपये में

Best Deal : Google Pixel 7a स्मार्टफोन पर तगड़ा ऑफर चल रहा है. पिक्सल 7ए के 8GB+128GB मॉडल को आप ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट से सस्ते में अपना बना सकते हैं.

विज्ञापन

Best Deal: गूगल पिक्सल 7ए (Google Pixel 7a) शानदार स्मार्टफोन माना जाता है. मिड रेंज के सेगमेंट में यह हैंडसेट कई दूसरे फोन को तगड़ी टक्कर देता है. इसके साथ ही, इसमें स्टॉक एंड्रॉयड का एक्सपीरिएंस भी मिलता है. गूगल के इस दमदार फोन पर शानदार ऑफर चल रहा है. इसके बारे में हम आपको बताते हैं.

Google Pixel 7a स्मार्टफोन पर तगड़ा ऑफर चल रहा है. पिक्सल 7ए के 8GB+128GB मॉडल को आप ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट से काफी सस्ते में अपना बना सकते हैं.

गूगल के इस हैंडसेट की मूल कीमत 43,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर 11 प्रतिशत छूट के साथ यह 38,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है.
फ्लिपकार्ट इस हैंडसेट पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है. इसके तहत 21,000 रुपये तक छूट है. इससे इसकी कीमत 17,999 रुपये रह जाती है. बैंक ऑफर के तहत सिटी बैंक कार्ड पर 10 प्रतिशत छूट का फायदा भी उठाया जा सकता है. Upcoming Smartphone: नया फोन लेने जा रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइए, जल्द लॉन्च होने जा रहे ये दमदार स्मार्टफोन

Best Deal : खूबियों से भरा है गूगल पिक्सल 7a

Google Pixel 7a में 6.1 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 2,400×1,080 पिक्सल FHD+ रेजॉल्यूशन और 90Hz के रिफ्रेश रेट्स को सपोर्ट करता है. इस हैंडसेट में Tensor G2 चिपसेट लगा है.यह स्मार्टफोन गूगल के टेंसर G2 चिपसेट से लैस होकर आपके पास आता है. इसे अच्छे प्रदर्शन के लिए 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. यह बॉक्स के बाहर एंड्रॉयड 13 पर बूट करता है.

गूगल पिक्सल 7a में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा है, जो 720p में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है. स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 64MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है.
रियर कैमरा 1080p और 720p में वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है. हैंडसेट 2G, 3G 4G और 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और इसका वजन 194 ग्राम है.

यह फोन 8GB Ram और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. लंबे बैटरी बैकअप के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,300mAh की बैटरी दी गई है. 24GB रैम, 256GB स्टोरेज के साथ आया iQOO Neo 9 Pro स्मार्टफोन, एक क्लिक में जानिए सारे फीचर्स

1. गूगल पिक्सल 7a का फ्रंट कैमरा कितना मेगापिक्सल है?

गूगल पिक्सल 7a में 13MP का फ्रंट कैमरा है.

2. क्या गूगल पिक्सल 7a में वीडियो रिकॉर्डिंग का विकल्प है?

हाँ, इसका फ्रंट कैमरा 720p में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है.

3. गूगल पिक्सल 7a का रियर कैमरा सेटअप कैसा है?

इसमें 64MP का मेन कैमरा (OIS के साथ) और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है.

4. इस स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता क्या है?

गूगल पिक्सल 7a में 4,300mAh की बैटरी है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

5. गूगल पिक्सल 7a किस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है?

यह 2G, 3G, 4G, और 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

गूगल पिक्सल 7a में 13MP का फ्रंट कैमरा है.