EVM की विश्वसनीयता पर Elon Musk ने फिर उठाये सवाल, बैलट पेपर पर दिया जोर

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 10 Jul 2024 10:51 AM

विज्ञापन

Elon Musk ने EVM पर फिर उठाये सवाल

Elon Musk ने इस बार ईवीएम पर सवाल उठाते हुए एक्स पर पोस्ट करते हुए कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट्स को भी शेयर किया है. शेयर किये गए इन स्क्रीनशॉट्स में पुराने सॉफ्टवेयर पर संचालित वोटिंग मशीन की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया गया है और ...

विज्ञापन

Elon Musk EVM Comment : एलन मस्क ने एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (पुराने वाले ट्विटर) पर एक पोस्ट में मस्क ने लिखा है कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन और डाक से भेजी गई कोई भी चीज इस मामले में जोखिम भरी है. हमें केवल पेपर बैलट और व्यक्तिगत मतदान को अनिवार्य बनाना चाहिए.

मस्क पहले भी ईवीएम को बता चुके हैं अविश्वसनीय

दुनिया के सबसे बड़े अमीर लोगों में शीर्ष पर शुमार अरबपति कारोबारी मस्क ने पिछले महीने भी ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाये थे, जिसके बाद भारत में इस मुद्दे को हवा मिल गई थी. इसकी वजह यह रही कि भारत ने भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन को अपनाया है और ईवीएम पर मस्क की पिछली प्रतिक्रिया लगभग उसी समय आयी थी, जब देश में लोकसभा चुनाव के नतीजे आये थे.

EVM को लेकर यह क्या कह गए Elon Musk ? भारत के पूर्व IT मंत्री ने दिया जवाब

Grok AI के तीसरे वर्जन का एलन मस्क ने कर दिया ऐलान, ChatGPT के लिए खड़ी होगी चुनौती?

Elon Musk Birthday: 53 साल के हुए एलन मस्क, दुनिया के नंबर-1 अमीर की जानिए कितनी है नेटवर्थ

मस्क ने शेयर की कई खबरें

एलन मस्क ने इस बार ईवीएम पर सवाल उठाते हुए एक्स पर पोस्ट करते हुए कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट्स को भी शेयर किया है. शेयर किये गए इन स्क्रीनशॉट्स में पुराने सॉफ्टवेयर पर संचालित वोटिंग मशीन की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया गया है और यह खतरा जताया गया है कि उसके साथ छेड़छाड़ संभव है. एलन मस्क ने पिछले महीने कहा था कि किसी भी ईवीएम सिस्टम को हैक किया जा सकता है.

मस्क का सवाल अमेरिकी ईवीएम को लेकर

संयुक्त राज्य अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति का चुनाव होना है. चुनाव से पहले एलन मस्क अमेरिकी वोटिंग मशीनों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रहे हैं. वहीं, उनके सवालों का असर भारत में भी दिखाई दिया. एलन मस्क की नयी प्रतिक्रिया से यह मुद्दा एक बार फिर गर्म हो सकता है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola