Elon Musk ने फिर बदला अपना नाम, 2 दिन पहले X पर बने थे Kekius Maximus, ये है वजह

Elon Musk X Profile Changes
एलन मस्क द्वारा अपने X प्रोफाइल में बदलाव के बाद, 'केकियस मैक्सिमस' क्रिप्टो टोकन की कीमत बेतहाशा बढ़ी. बाद में मस्क के असली नाम पर लौटने के बाद केकियस की कीमत गिर गई, जो मीम-बेस्ड क्रिप्टोकरेंसी की उच्च वोलैटिलिटी को दर्शाता है.
टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर अपना नाम बदलने में लगे हैं. हाल ही में उन्होंने ‘केकियस मैक्सिमस’ (Kekius Maximus) रख लिया था. इस नाम के बाद सोलाना-बेस्ड मीमकॉइन ‘केकियस मैक्सिमस’ की कीमत में गुरुवार को 122.8% की गिरावट आई और यह 0.307 रुपये पर पहुंच गई. मस्क ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदली, जिसमें वे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्ड ट्रंप का प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं, और उनके पीछे अमेरिकी झंडा और स्पेस एक्स के सीईओ माइक भाषण देते हुए नजर आ रहे हैं.
असली नाम पर लौटे, तो गिर गई क्रिप्टो की कीमत
एलन मस्क द्वारा अपने X प्रोफाइल में बदलाव के बाद, ‘केकियस मैक्सिमस’ क्रिप्टो टोकन की कीमत बुधवार दोपहर को 0.0057 डॉलर तक पहुंच गई थी. मस्क ने अपना नाम ‘केकियस मैक्सिमस’ रखा और अपनी प्रोफाइल तस्वीर में ग्लैडिएटर फिल्म के मैक्सिमस के रूप में स्टाइल किये गए पेपे द फ्रॉग को दिखाया, जिससे क्रिप्टो में उछाल आया. हालांकि, बाद में मस्क के असली नाम पर लौटने के बाद केकियस की कीमत गिरकर 0.001165 डॉलर हो गई, जो मीम-बेस्ड क्रिप्टोकरेंसी की उच्च वोलैटिलिटी को दर्शाता है. इसके बावजूद, केकियस की कीमत 24 घंटे पहले के मुकाबले 232 फीसदी अधिक रही, और इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 1,310 फीसदी बढ़कर 9.9 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया.
Kekius Maximus: केकियस का मतलब क्या है?
यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि एलन मस्क के पास 2022 से एक्स का मालिकाना हक है. इस प्लैटफॉर्म पर उनके 210 करोड़ फॉलोअर्स हैं. ‘केकियस’ शब्द लैटिन भाषा के ‘केक’ शब्द से लिया गया है, जो गेमर्स द्वारा ‘लाफ आउट लाउड’ के समान माना जाता है.
Elon Musk लाये X यूजर्स के लिए धाकड़ ऑफर, Blue Tick और बहुत कुछ मिल रहा फ्री
5000 रुपये हर घंटे कमाने का मौका दे रहे Elon Musk, हिंदी में xAI के लिए करना है काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










