Chinese App Ban: गलत भारतीय नक्शा दिखा कर फंस गया चीनी एप्प Ablo, भारत सरकार ने बैन करने के लिए Google को भेजा नोटिस
google paly store
Chinese App Ban: एक बार फिर चीनी एप्प Ablo विवादों में फंस गया है. एप्प में गलत भारतीय नक्शा दिखाने के कारण भारत सरकार ने Google को प्ले स्टोर से Ablo को हटाने का निर्देश दे दिया है.
Chinese App Ban: सुरक्षा कारणों और विवादों के चलते कई सारे चीनी एप्पस भारत सरकार द्वारा पहले ही बैन करवाए जा चुके हैं. ऐसे में एक बार फिर एक चीनी एप्प Ablo विवादों में फंस गया है. जिस कारण से Ablo एप्प को बैन करने के लिए भारत सरकार ने Google को नोटिस भेज दिया है. इस नोटिस में भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा गूगल को प्ले स्टोर से चीनी एप्प Ablo को हटाने का निर्देश दिया गया है.
यह भी पढ़ें: YouTube Shorts में नये फीचर्स की एंट्री: क्रिएटर्स को मिलेगा एडिटिंग का सुपरपावर
भारतीय नक्शे से लक्षद्वीप को कर दिया अलग
दरअसल, चीन का इंटरनेशनल वीडियो चैट एप्प Ablo भारत का गलत नक्शा दिखाने के कारण विवादों में घिर गया है. Ablo एप्प में दिखाए गए भारत के नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को देश से अलग कर दिया गया है. यहां तक कि लक्षद्वीप को भारतीय नक्शे से पूरी तरह गायब कर दिया गया है. इसे लेकर भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने अपनी जांच में पाया कि एप्प द्वारा दिखाया जा रहा नक्शा भारतीय कानूनों के खिलाफ है. जिसके बाद मंत्रालय ने इस मामले पर तुरंत एक्शन लिया और गूगल को प्ले स्टोर से Ablo एप्प को हटाने के लिए नोटिस भेज दिया गया.
नोटिस में सूचना मंत्रालय द्वारा बताया गया है कि चीनी एप्प Ablo द्वारा भारतीय नक्शे को गलत तरीके से दर्शाया जा रहा है. जिससे भारत की संप्रभुता और अखंडता को नुकसान पहुंचा सकता है. साथ ही नोटिस में क्रिमिनल लॉ (संशोधन) अधिनियम, 1990 का हवाला देते हुए बताया गया है कि, गलत तरीके से भारतीय नक्शे को दिखाना एक दंडनीय अपराध है. इसके अलावा नोटिस में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 79(3)(b) के बारे में भी बताया गया है. जिसके अंतर्गत ऐसे ऑनलाइन कंटेंट जिससे भारतीय कानूनों का उल्लंघन हो रहा है. वैसे कंटेंट को भारत सरकार हटा सकता है.
क्या है चीनी एप्प Ablo
बता दें कि, चीनी एप्प Ablo बेल्जियम कंपनी मैसिवमीडिया द्वारा तैयार किया गया इंटरनेशनल वीडियो चैट एप्प है. जिसे बाद में Match Groupने अधिग्रहित कर लिया था. Ablo एप्प के जरिए दुनियाभर के इंटरनेट यूजर्स एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं. एप्प में यूजर्स किसी भी दूसरे यूजर्स से वीडियो कॉल और मैसेज के जरिए बात कर सकते हैं. वहीं, यह पहली बार नहीं है जब भारत सरकार द्वारा किसी चीनी एप्प को बैन किया जा रहा है. इससे पहले भी कई सारे चीनी एप्प को भारत सरकार बैन कर चुकी है. अब चीनी एप्प Ablo को भी गूगल से हटाने की तैयारी की जा रही है.
यह भी पढ़ें: Richest Female YouTubers: भारत की टॉप 5 सबसे अमीर महिला यूट्यूबर्स, जानिए इनकी नेट वर्थ
यह भी पढ़ें: YouTube Search History कहीं वायरल ना हो जाए, तुरंत ऑन करें यह सेटिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










