Chhath Puja 2024: महापर्व हुआ लोकल से ग्लोबल, अब डिजिटल प्लैटफॉर्म पर धूम

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 07 Nov 2024 2:23 PM

विज्ञापन

Chhath Puja 2024

Chhath Puja 2024: बिहार और पूर्वांचल का महापर्व छठ आज लोकल से ग्लोबल हो चुका है. अब महापर्व की धूम डिजिटल प्लैटफॉर्म पर दिखाई दे रही है.

विज्ञापन

Chhath Puja 2024: महापर्व छठ लोकल से ग्लोबल हो चुका है. अब इस महापर्व की धूम डिजिटल प्लैटफॉर्म पर दिख रही है. यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव के चार छठ गीत ट्रेंडिंग में हैं. वहीं, पवन सिंह का जय छठी माई ट्रेंड कर रहा है. इसमें सोनू निगम ने अपनी आवाज तो दी ही है, अभिनय भी किया है. इसके अलावा नहाय-खाय से ही एक्स पर छठ हैशटैग ट्रेंड कर रहा है.

मशहूर भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह पहली बार छठ कर रही हैं. उन्होंने नदी में डुबकी लगाते हुए एक तस्वीर साझा की है. इस पर लिखा है #सूर्य उपासना. इसी हैशटैग का पवन सिंह ने भी प्रयोग किया है. एक्स पर अब तक 10 हजार से अधिक लोगों ने #लोक आस्था हैश टैग शेयर किया है. इसी तरह झारखंड की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह सहित ढेर सारे लोगों ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है. उधर, इंस्टाग्राम व फेसबुक पर भी रील्स वायरल हो रहे हैं.

छठ पर बने रील्स का जाता है 10 करोड़ से अधिक व्यूज

एक बिहारी नामक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर होने वाले रील्स को काफी पसंद किया जा रहा है. छठ के समय चार दिनों तक इस पेज पर डाले गये रील्स ट्रेंड करते हैं. इसका संचालन ऐश्वर्य आनंद करते हैं. उन्होंने साल 2018 में इसकी शुरुआत की थी. वे कहते हैं कि पहले फोटो व लॉन्ग वीडियो का जमाना था, लेकिन जब मैंने छठ पर शॉर्ट रील्स बनाना शुरू किया, तब मुझे उम्मीद नहीं थी कि लोग इतना ज्यादा पसंद करेंगे. इसके बाद हर साल छठ पर चारों दिन का सीरीज बनानी शुरू की. क्या है छठ?, छठ आ रहा है… आदि सीरीज बनायी.

ऐश्वर्य बताते हैं कि उनके इंस्टाग्राम पेज को चार दिनों में 10 करोड़ से अधिक लोग देखते हैं. इनमें कैलिफोर्निया, दुबई, यूएस, कनाडा आदि देशों के 15 फीसदी दर्शक हैं. वहीं, साल 2023 में शारदा सिन्हा ने कमेंट कर कहा था कि …अच्छा काम करते हैं आप, मुझे अच्छा लगा. इसके साथ ही, व्हाट्सऐप पर करीब 40 हजार लोगों को ग्रुप के माध्यम से रील्स शेयर करते हैं. रील्स में मम्मी, चाची व अन्य लोग होते हैं. इसे शूट करने के लिए चार दिनों कर बैंक्वेट हॉल बुक करते हैं. लगभग सारे रील्स में शारदा सिन्हा के गीतों का प्रयोग होता है.

घर नहीं जा पाए, तो फेसबुक पेज है ना

बिहार और झारखंड के कई युवकों ने छठ पर्व के नाम से कई फेसबुक पेज बनाये हैं. इन पेजों के जरिये भी आप सात समंदर पार बैठ कर भी छठ पर्व देख सकते हैं. इतना ही नहीं, विदेशों में रहने वाले बिहार के कई लोग वीडियो भेज रहे हैं, जो इस पेज पर अपलोड किया गया है. उन वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से विदेशों में भी लोग छठ मना रहे हैं.

विदेशों में बैठ देख रहे हैं अपने अपने राज्यों की छठ की छटा

छठ पूजा पर डिजिटल रंग चढ़ने लगा है, जिसने इसे रोचक बना दिया है. जो लोग इसे महज बिहार के त्योहार के रूप में देखते थे, वे दूर रह कर भी इसे बेहद करीब से जानने लगे हैं. फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर सहित सभी डिजिटल प्लैटफार्म छठ पूजा के वीडियो से पटे पड़े हैं. फेसबुक पर खासतौर पर छठ के कई पेज बने हुए हैं, जो छठ की हर गतिविधि को मिनट टू मिनट अपडेट कर रहे हैं. और इन पेजों से हजारों की संख्या में लोग जुड़े हुए हैं. अगर किसी वजह से छठ पर घर नहीं जा पाए हैं, तो निराश न हों, सोशल मीडिया के जरिये आपको घर में न होने की कमी खलेगी नहीं.

टेप रिकॉर्डर का दौर खत्म, अब स्मार्टफोन से बजाये जा रहे हैं छठ गीत

छठ के गीत और परंपरा सदियों से चली आ रही है, लेकिन वक्त के साथ इसमें कुछ बदलाव दिख रहा है. बदलाव गीतों को लेकर है. पहले इन गीतों के कैसेट बाजार में कई महीने पहले से आ जाते थे. लेकिन, डिजिटल इंडिया के इस दौर में बड़े-बड़े टेप रिकॉर्डर का दौर खत्म हो चुका है और अब गानों के लिए स्मार्टफोन ही काफी हो गया है. डिजिटल इंडिया के इस दौर में अब इससे एक कदम आगे फेसबुक पर सिंगर लाइव प्रोग्राम कर रहे हैं. गायकों के लिए पटना और बनारस के घाट ही रिकार्डिंग स्टूडियो और फेसबुक लोगों तक पहुंचने का जरिया बन गये हैं. छठ पर्व पर सिर्फ गायक-गायिका ही डिजिटल प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर रहे, बल्कि व्रत रखने वाले परिवार और महिलाएं भी इसका भरपूर इस्तेमाल कर रही हैं. बहुत से ऐसे परिवार हैं जो छठ पूजा में शामिल नहीं हो पायें हैं तो वो व्हॉट्सऐप के जरिये वीडियो कॉलिंग से जुड़ते नजर आये. दूर रह कर भी परिवार के साथ रहे, और छठी मइया का आशीर्वाद ले रहे थे.

(पटना से हिमांशु देव की रिपोर्ट)

Happy Chhath Puja 2024 Wishes, Images, Status: व्हाट्सऐप – फेसबुक – इंस्टा पर अपनों से शेयर करें छठ पूजा के ये शुभकामना संदेश, कोट्स और फोटोज

Sharda Sinha Chhath Geet: शारदा सिन्हा के ये छठ पूजा गीत रील्स और शॉर्ट्स बनाने के लिए हैं बेस्ट

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola